पॉलिटिकलहेडलाइन

CM भूपेश ने फोन पर रमन सिंह का जाना हाल चाल… मेदांता अस्पताल में अभी रमन सिंह करा रहे हैं अपना इलाज..

रायपुर 3 अक्टूबर 2022। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह फिलहाल अपना इलाज दिल्ली में करा रहे हैं। मेंदाता में अंगुठे का इलाज कराने गये रमन सिंह का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फोन पर हालचाल जाना। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फोन कर रमन सिंह का हालचाल जाना और उनका कुशलक्षेम पूछा। मुख्यमंत्री ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने की भी कामना की। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं।

डॉ रमन सिंह के कार्यालय द्वारा बताया गया है कि पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह रूटीन मेडिकल चेक-अप के लिए दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। जहां उनके पैर के अंगूठे में अंदर की ओर बढ़ रहे नाखून (Ingrowing Nail) की समस्या बताई गई है, इस दौरान उनके अंगूठे के नाखून (Ingrowing Nail) का सामान्य ऑपरेशन कर अंगूठे का उपचार कर दिया गया है और अब पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पूरी तरह स्वस्थ हैं एवं 1-2 दिन में वह दिल्ली प्रवास से वापिस रायपुर लौटेंगे। डा. रमन सिंह मेदांता अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

Back to top button