बिग ब्रेकिंग

CM भूपेश केंद्र सरकार पर भड़के… बोले- भ्रष्टाचारी बीजेपी में शामिल होते ही पाक साफ हो जाता है…विपक्ष को डराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम डरेंगे नहीं…

नयी दिल्ली 13 जून 2022। नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से हुई पूछताछ के मामले में कांग्रेस उद्वेलित है। पूरे देश भर में प्रदर्शन हुए, तो वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ये सभी नेता ईडी दफ्तर तक पैदन मार्च कर रहे थे। हिरासत में लिये गये कांग्रेस नेताओं को देर शाम रिहा किया गया। इस मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ….

विपक्ष को डराने की लगातार कोई कोशिश की जा रही है। 8 साल में विपक्षी दलों के नेताओं को डराया धमकाया जा रहा है। विपक्ष में जब रहते हैं तो ऐसे मामलो को बढा चढ़ाकर बताया जाता है, लेकिन जैसे ही वो बीजेपी में शामिल होता है, वो पाक साफ हो जाता है। हमने ये महाराष्ट्र में भी देखा था। केरल से लेकर कश्मीर तक इसी तरह की कार्रवाई हो रही है। लेकिन ये प्रजातंत्र है, इसे कुचला नहीं जा सकता, हम डरने वाले नहीं है। आज हमारे नेता को ईडी ने तलब किया, इसके विरोध में देश भर में हमारे कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और विरोध जताया। आज हमारे देश में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। हम इसका विरोध कर रहे हैं।

इस मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बातों का समर्थन किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नें कहा कि विपक्षी दलों को लगातार केंद्र सरकार की तरफ से डराने की कोशिश की जा रही है। सेंट्रल एजेंसियोंका लगातार दुरूपयोग किया जा रहा है।

Back to top button