सीएम टू सेकरेट्री IAS पी दयानंद ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, CM ने दी नये दायित्व की शुभकामनाएं
रायपुर 20 दिसंबर 2023। 2006 बैच के IAS को सीएम सचिवालय की जिम्मेदारी दी गयी है। देर शाम उनकी पोस्टिंग का आदेश जारी किया गया। आर्डर जारी होते ही IAS दयानंद ने सीएम सचिवालय का चार्ज ले लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दयानंद को नया दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि पी. दयानंद भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2006 बैच के अधिकारी है और उन्हें मुख्यमंत्री के सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
Telegram Group Follow Now