ब्यूरोक्रेट्स

कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस की तारीख बदली: अब 21 को कलेक्टर और 22 को SP कांफ्रेंस….कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में शिक्षक भर्ती सहित 21 एजेंडों पर होगी चर्चा……..ये हैं एजेंडे

रायपुर 14 अक्टूबर 2021। SP-IG और कलेक्टर कॉन्फ्रेंस की तारीखों में बदलाव हुआ है। अब 21 अक्टूबर को कलेक्टर और 22 अक्टूबर को IG-SP कॉन्फ्रेंस होगी।।इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 अक्टूबर को IG और SP की कॉन्फ्रेंस लेंगे, जबकि 22 अक्टूबर को कलेक्टर कांफ्रेंस लेने वाले थे।

लेकिन अब तारीखों में बदलाव किया गया है। 21 को कलेक्टर और 22 को SP-IG कांफ्रेंस लेंगे। GAD ने कलेक्टर कॉन्फ्रेंस को लेकर एजेंडा भी सभी कमिश्नर, कलेक्टर, जिला पंचायत CEO और नगर निगम कमिश्नर को दे दिया है।

कलेक्टर कांफ्रेंस 21 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से रायपुर के सर्किट हाउस ऑडिटोरियम में होगा। कॉलेक्टर कॉन्फ्रेंस में 21 बिंदुओं पर एजेंडा दिया गया है। लोक सेवा गारेंटी, आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, शिक्षक नियुक्ति, सुपोषण अभियान, छात्रवासों का अपग्रेडेशन, राजीव गांधी न्याय योजना, गोठान सहित 21 बिंदुओं पर चर्चा होगी।

इससे बाद IG-SP कांफेंस भी 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से रायपुर के सर्किट हाउस ऑडिटोरियम में होगी।

Back to top button