ब्यूरोक्रेट्सहेडलाइन

कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस : कल पहले हाफ में ही CM लेंगे कलेक्टर-SP की ज्वाइंट कांफ्रेंस… मुख्यमंत्री का कल महासमुंद दौरा भी..

रायपुर 7 अक्टूबर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल कलेक्टर-एसपी की ज्वाइंट कांफ्रेंस लेंगे। कल पहले हाफ में एसपी -कलेक्टर कांफ्रेंस होगी, उसके बाद मुख्यमंत्री महासमुंद दौरे पर निकल जायेंगे। सुबह 9.25 बजे से कांफ्रेंस शुरू होगी और 2.30 बजे तक चलेगी। मुख्यमंत्री को कल रमचंडी दिवस कार्यक्रम में शामिल होना है। बसना में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री रायपुर लौट आयेंगे।

आपको बता दें कि दो दिनों तक कांफ्रेंस होना है। पहले 8 अक्टूबर को कलेक्टर, कमिश्नर, निगम कमिश्नर और जिला पंचायत सीईओ की कांफ्रेंस होनी थी, जबकि उसके अगले दिन 9 अक्टूबर को कलेक्टर और एसपी की ज्वाइंट कांफ्रेंस होनी थी, लेकिन ईद की वजह से कांफ्रेंस के शेड्यूल में बदलाव किया गया। कल पहले हाफ में कलेक्टर-एसपी की कांफ्रेंस होगी और उसके अगले दिन कलेक्टर, कमिश्नर, निगम कमिश्नर और जिला पंचायत सीईओ की मुख्यमंत्री कांफ्रेंस लेंगे।

Back to top button