टॉप स्टोरीज़

फ्लाइट में पैसेंजर का हाई वोल्टेज ड्रामा, खिड़कियों पर मारे मुक्के, परेशान क्रू मेंबर्स ने बांधे हाथ-पैर….

नई दिल्ली 19 सितंबर 2022 : पाकिस्तान से एक बेहद ही हैरान करने वाला वीडियो आया है। वीडियो विमान के अंदर का है। विमान पेशावर से दुबई की उड़ान पर था। तभी अचानक एक शख्स सीट से खड़ा हो गया और विंडो पर पैरों से मारने लगा। पैसेंजर की इस हरकत से साथी यात्री चौंक गए। आनन-फानन में क्रू मेंबर आए और उसे काबू में किया।

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। पेशावर से दुबई जा रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की एक फ्लाइट में सवार एक यात्री ने प्लेन के अंदर ही हंगामा खड़ा कर दिया। इस हंगामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स फ्लाइट के अंदर यात्रियों को और क्रू मेंबर को परेशान कर रहा है। कभी अपने कपड़े खोल दे रहा है तो फ्लाइट की फर्श पर सो जा रहा है। कई बार ऐसा हो रहा है कि शख्स खिड़की पर पैर से मार रहा है। इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि ये शख्स कैसे लोगों को परेशान कर रहा है। इसकी हरकत से तंग आ कर सभी यात्री परेशान थे। क्रू मेंबर्स के बार-बार समझाने के बाद भी ये शख्स अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे यात्री परेशान हो गए। कभी यह शख्स फर्श पर लेट जा रहा है तो कभी मुक्का मार रहा है।

इसकी हरकतों से परेशान होकर फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने उसे विमानन कानून के मुताबिक उसकी सीट से बांध दिया। साथ ही साथ सुरक्षा के लिए दुबई के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से सुरक्षा की मांग की। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के अधिकारियों के मुताबिक, एयरलाइन ने इस उपद्रवी यात्री को ब्लैकलिस्ट कर दिया है।

Back to top button