बिग ब्रेकिंग

कोरोना ब्रेकिंग : तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज…. दुर्ग, रायपुर, बस्तर सहित इन जिलों में आज फिर केस बढ़े… देखिये प्रदेश का हाल….

रायपुर 28 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या लढ़ ही रही है। हालांकि फिलहाल इसकी बढ़ोत्तरी कुछ ही जिलों में देखी जा रही है। दुर्ग में एक बार फिर कोरोना प्रभावित मरीजों की संख्या काफी ज्यादा दिख रही है। दुर्ग में आज भी प्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। दुर्ग में जहां आज 7 नये केस आये हैं, वहीं रायपुर में 5, बस्तर में 5, रायगढ़ में 3, जशपुर में 3. जांजगीर में 3 मरीज मिले हैं।

छत्तीसगढ़ में आज कुल 31 नये केस आये हैं। काफी दिनों बाद प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 30 से ज्यादा हुई है। आज प्रदेश भर से 9 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। अब छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 285 हो गयी है।

 

Back to top button