UPSC में 2nd रैंक हासिल करने वाले IAS Animesh Pradhan का डांस करते वीडियो वायरल…
Ias Animesh pradhan ,UPSC TOPPER,AIR 2,यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा
नई दिल्ली 23 अप्रैल 2024 यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में AIR 2 हासिल करने वाले अनिमेष प्रधान ने अपने डांस का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया, जो वायरल हो रहा है।यूपीएससी के दूसरे टॉपर अनिमेष प्रधान के एक थ्रोबैक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया है। क्लिप में वह एक जोशीले गाने पर शानदार डांस मूव्स दिखा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद प्रधान ने इसे अपने एक्स हैंडल पर भी दोबारा शेयर किया।
वीडियो एक दिन पहले पोस्ट किया गया था. तब से, थ्रोबैक वीडियो को 1.1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इसे करीब 2,200 लाइक्स भी मिल चुके हैं। क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों ने तरह-तरह की टिप्पणियाँ पोस्ट कीं।
Some People are making my dance video viral on social media. Some Enjoyment 🤩 #UPSC #AnimeshPradhan pic.twitter.com/uNMS6GMdka
— Animesh Pradhan IAS (@AnimeshPradhan_) April 22, 2024
अनिमेष प्रधान ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में एआईआर 2 हासिल की। उन्होंने एनआईटी राउरकेला से कंप्यूटर साइंस में बीटेक पूरा किया और एक सूचना प्रणाली अधिकारी के रूप में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के साथ काम करते थे