टॉप स्टोरीज़

सगाई से पहले मौत : शाम में होनी थी सगाई…अचानक हुई युवक की मौत … सगाई के लिए रवाना होने से पहले …

दुर्ग 2 मई 2022। सगाई के जश्न में उस वक्त मातम फैल गया, जब दुल्हे की मौत हो गयी। घटना दुर्ग के पाटन क्षेत्र का है। शाम में सगाई का कार्यक्रम था, लेकिन उसी सुबह दुल्हे की मौत हो गयी। प्रथम दृष्टिया मौत की वजह से हार्ट अटैक बतायी जा रही है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दुर्ग के पाटन के अरसनारा गांव के रहने वाले दीपक वर्मा की सगाई 1 मई को रायपुर के गिरोध गांव में होनी थी।

परिवारिक मर्जी से दोनों की दीपक की शादी तय हुई थी, लिहाजा दोनों परिवार काफी खुश था और शादी की तैयारी में जुटा था। 1 मई की शाम सगाई के लिए लड़के वाले कार्यक्रम स्थल जाने केलिए तैयार हो रहे थे, इसी दौरान सुबह 7 बजे अचानक दुल्हे की तबीयत बिगड़ गयी। फिर कुछ देर में ही दीपक की मौत हो गयी। अस्पताल भी दीपक को ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर दुल्हे की मौत की खबर लड़की वालों को दी गयी, तो लड़की वालों के घर में कोहराम मच गया। लड़की अपने मंगेतर की मौत की खबर सुनकर बेहोश हो गयी। इधर पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दियाहै। मार्च में हो दोनों परिवार में रिश्ता तय हुआ था।

Back to top button