ब्यूरोक्रेट्स

CG NEWS : कलेक्टर ने की नेत्रदान की घोषणा- लोगों के जीवन में रौशनी लाने कलेक्टर ने बढ़ाया हाथ, प्रभावित होकर 42 अधिकारियों ने भी लिया….

बलौदाबाजार 6 सितंबर 2022। नेत्रहीन लोगों के जीवन में नयी रौशनी लाने और नेत्रदान के प्रति जागरूक करने की दिशा में बलौदाबाजार कलेक्टर रजत बंसल ने नेत्रदान करने का अहम फैसला लिया हैं। नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर रजत बंसल ने नेत्रदान करने के लिए संकल्प घोषणा पर भरकर आम लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया हैं। कलेक्टर रजत बंसल के इस प्रयास का असर रहा कि जिला प्रशासन के 45 अधिकारियों ने भी प्रभावित होकर नेत्रदान करने के लिए संकल्प घोषणा पत्र भरा हैं।

गौरतलब हैं कि 25 अगस्त से 8 सितंबर तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जा रहा हैं। नेत्रदान पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित बैठक में मंगलवार को कलेक्टर रजत बंसल शामिल होने पहुंचे थे। यहां सिविल सर्जन डॉ राजेश अवस्थी ने नेत्रदान के विषय मे विस्तृत जानकारी दिया गया। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति के मृत्यु के 6 घन्टे के भीतर आँख को दान दिया जा सकता है। इस दान दिए हुए आँख से किसी अंधेरे से भरे जीवन मे रोशनी आ सकती है। आँख दान करना एक पुण्य काम है।

सिविल सर्जन ने बताया कि हर एक नागरिक को इस पुण्य कार्य में इसका निश्चित रूप से सहभागी बनाना चाहिए। इस दौरान कलेक्टर रंजत बंसल ने भी आम लोगों को नेत्रदान करने के लिए ना केवल जागरूक किया गया, बल्कि उन्होने नेत्रदान करनें हेतु संकल्प घोषणा पत्र भरकर एक मिशाल भी कायम किया। कलेक्टर रजत बंसल ने संकल्प पत्र भरकर जिला अंधत्व निवारण समिति को सौपा गया।

कलेक्टर रजत बंसल के इस नेक निर्णय से प्रभावित होकर बैठक में उपस्थित 42 अधिकारियों ने भी नेत्रदान करनें हेतु संकल्प घोषणा पत्र भरा। सिविल सर्जन ने बताया कि जिस किसी भी व्यक्ति एवं उनके परिजनों को नेत्रदान करने की इच्छा हैं, वे डॉ.भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में 91-91110.14444, जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार 91-7727.223532 एवं डॉ राजेश अवस्थी 91-9425518144 में भी सम्पर्क कर सकतें है।

Back to top button