पॉलिटिकल

भाजपा नेता की बेटी की मौत : ट्यूशन से लौट रही थी जुड़वा बहनें….सड़क हादसे में हुई मौत…

बिलासपुर 22 अप्रैल 2022। भाजपा नेता की बेटी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे के वक्त बच्ची ट्यूशन से घर लौट रही थी, तभी स्कूटी को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इस घटना एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना बिलासपुर के सरकंडा इलाके की है।

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मिथिलेश सिंह की जुड़वा बेटियां थी। शगुन सिंह और पलक सिंह 10वीं में पढ़ती थी। ट्यूशन पढ़कर पलक और शगुन घर लौट रही थी। इसी दौरान जैसे ही दोनों जुड़वां बहने राजकिशोर नगर के ऊर्जा पार्क मोड़ पर पहुंची, तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गयी, दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शगुन की इलाज के दौरान मौत हो गयी। वहीं पलक का इलाज फिलहाल जारी है।

Back to top button