क्राइम

डिप्टी रेंजर पर रेप का आरोप…..विभाग के ही कर्मचारी की पत्नी ने दर्ज करायी FIR, पुलिस जांच में जुटी

कांकेर 17 जनवरी 2022। डिप्टी रेंजर पर रेप का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि डिप्टी रेंजर ने अपने ही विभाग के कर्मचारी की पत्नी के साथ रेप किया। इस मामले में कोयलीबेड़ा थाने में FIR दर्ज करायी गयी है। जानकारी के मुताबिक डिप्टी रेंजर ने विभाग के ही कर्मचारी की पत्नी को झांसे में लिया और फिर डरा धमाका कर उसके साथ रेप की। इस मामले में पीड़िती महिला ने थाने में रेप की FIR दर्ज करायी है।

घटना कांकेर के कोयलीबेड़ा इलाके की है। डिप्टी रेंजकर गणेशराम साहू कोयलीबेड़ा में पदस्थ हैं। वो अपने विभाग के ही एक कर्मचारी के घर आना-जाना करते थे, इसी दौरान उन्होंने कर्मचारी की पत्नी को झांसा दिया और फिर उसके साथ बलात्कार किया। इस मामले में पीड़िता ने अपने पति को शिकायत की, जिसके बाद कोयलीबेड़ा थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी है। पुलिस इस पूरे घटना की जांच मेंजुट गयी है।

Back to top button