बिग ब्रेकिंग

मुंगेली नगरपालिका में कांग्रेस ने किया चमत्कार…. बहुमत ना होने के बावजूद अध्यक्ष पद पर जमाया कब्जा….21 में से 13 वोट कांग्रेस को मिले…. बैकुंठपुर का हिसाब किया बराबर

मुंगेली 5 जनवरी 2022। बैंकुंठपुर नगरपालिका का बदला कांग्रेस ने मुंगेली में चुकता कर लिया है। कांग्रेस के हेमेन्द्र गोस्वामी नगरपालिका अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। हैरानी की बात ये है कि बहुमत ना होने के बावजूद कांग्रेस ने मुंगेली नगरपालिका में जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद की काउंटिंग में 21 सदस्यीय नगरपालिका में से 13 वोट कांग्रेस को मिले, जबकि बीजेपी को 5 वोट मिले, वहीं 3 वोट रिजेक्ट हुए।

वहीं बीजेपी प्रत्याशी गायत्री देवांगन को हार का सामना करना पड़ा। चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेसियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।  कांग्रेसी बाजे गाजे के साथ नगर भ्रमण पर निकली है तो वही भाजपाइयों में विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कांग्रेसी पार्षदों और संगठन के पदाधिकारियों के बीच विवाद की स्थिति देखी जा रही है। जीत के बाद नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि परिणाम के लिए राज्य सरकार के तीन साल के कार्यकाल को श्रेय दिया और कहा कि यह शहर की जीत है कांग्रेस पार्टी की जीत है।

Back to top button