मनोरंजन

क्या 24 साल छोटी एक्ट्रेस के प्यार में पड़े सलमान खान? अगली दो फिल्मों के लिए किया साइन, जानिए लोगों के क्या है रिएक्शन

मुंबई 10 दिसंबर 2022: बॉलीवुड स्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की शूटिंग में बिजी हैं। सलमान की हर फिल्म का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। फैंस उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानने के लिए भी काफी एक्साइटेड रहते हैं। सलमान भी कभी अपनी लव लाइफ तो कभी शादी के सवालों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। अब बॉलीवुड गलियारों में चर्चा है कि सलमान को उनकी नई पार्टनर मिल गई है और वह उनके साथ रिलेशनशिप में हैं।

सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया, ‘ब्रेकिंग न्यूज: शहर में नए कपल की एंट्री!!! पूजा हेगड़े के प्यार में पड़े मेगा स्टार सलमान खान!! उनके प्रोडक्शन हाउस ने एक्ट्रेस को अगली 2 फिल्मों के लिए साइन किया है। वो अपनी ज्यादातर समय एक साथ बिता रहे हैं!! सलमान खान के करीबी सूत्र ने इसकी पुष्टि की है।’ इस ट्वीट ने सलमान खान के फैंस और सिनेमा लवर्स को हैरान कर दिया है। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस बीच ट्वीट पर लोगों के अजीबोगरीब रिएक्शन देखने लायक है। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में मीम शेयर कर इसे मजाक बताया है। एक दूसरे यूजर ने पूछा, ‘कौन है क्लोज सोर्स जो आपको भाई के बारे में जानकारी देता है?’ तीसरे ट्विटर यूजर ने कमेंट किया, ‘वाह! क्या ब्रेकिंग न्यूज है।’ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की बात करें तो इसे फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है। इसमें पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी जैसे सितारे हैं। मूवी 2023 में रिलीज होने के लिए तैयार है।

बता दें कि बात अगर पूजा हेगड़े की करें तो वह साउथ सिनेमा का जाना पहचाना चेहरा हैं। ऋतिक रोशन के साथ उन्होंने फिल्म ‘मोहनजोदाड़ो’ से एक्टिंग करियर शुरू किया था। जल्द पूजा, सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ और रणवीर सिंह की ‘सर्कस’ में नजर आने वाली हैं।

Back to top button