मनोरंजन

मनोरंजन जगत : कैटरीना और आलिया के बाद इस मशहूर एक्ट्रेस की हाथों में लग रही हैं शादी की मेहंदी, जल्द अपने ब्वायफ्रेंड के साथ लेंगी 7 फेरे

मनोरंजन डेस्ट 8 जुलाई 2022 । फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ और आलिया भटट की शादी को अभी फैंस भूल भी नही पाये हैं, इसी बीच बालीवूड की एक और सुपर स्टार अभिनेत्री के हाथों में सगुन की मेहंदी लगने लगी हैं। जीं हां बालीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी की रस्म की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो फैंस के इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

https://www.instagram.com/p/CfrDslIMfPV/?utm_source=ig_web_copy_link

गौरतलब हैं कि बी टाउन में इस साल कई सुपरस्टार्स ने शादी का फैसला लिया। इस लिस्ट में अब एक्ट्रेस पायल रोहतगी का नाम भी शामिल हो गया है। हम आपको बता दे कि पायल रोहतगी सालों लिव इन रिलेशन के बाद बॉयफ्रेंड और रेस्लर संग्राम सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी की रस्म की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो फैंस के इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

https://www.instagram.com/reel/CfriOpvl-4x/?utm_source=ig_embed&ig_rid=4dab6633-8d68-4fba-9afa-d9d227f8c16a

तस्वीरों में पायल अपनी शादी के लिए बेहद एक्साइटेड दिखाई दे रही हैं। बता दें कि पायल और संग्राम 9 जुलाई को आगरा में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पायल और रेस्लर संग्राम दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मेहंदी की रस्म की बात करें तो तस्वीरों में पायल ब्राइट पिंक और नारंगी रंग का सलवार सूट पहने हुए दिखाई दे रही है। जिसके चारों तरफ बंधनी डिजाइन है वो कैमरे को खूबसूरत स्माइल के साथ पोज दे रही हैं। वहीं अपने फ्रेश लुक में पायल दुल्हन की चमक रही हैं। पायल ने अपने मेहंदी से सजे हाथ-पैर भी फ्लॉन्ट किए।

https://www.instagram.com/reel/CfrddVpD7EB/?utm_source=ig_embed&ig_rid=9d5cadd2-45c2-442b-8862-bdc0735e9293

पायल और संग्राम सिंह 12 साल से रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने साल 2014 में सगाई कर ली थी, वहीं इसी साल मई में संग्राम सिंह ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा हम राजस्थान या पायल के होमटाउन अहमदाबाद में अपनी शादी की प्लॉनिंग कर रहे थे। लेकिन हमने आगरा को चुना। ये मेरे होमटाउन रोहतक में मेरे परिवार के लिए भी आसान रहेगा। वहां से उन्हें पहुंचने में चार घंटे लगेंगे। आपको बता दें कि अपनी शादी के बाद पायल और संग्राम सिंह 14 जुलाई को दिल्ली में एक रिसेप्शन पार्टी भी रखेंगे, जिसमें उनके सभी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे।

Back to top button