ब्यूरोक्रेट्स

निधन: IAS अधिकारी का निधन… वाजपेयी के निजी सचिव रहे थे

नई दिल्ली 5 अक्टूबर 2021। पूर्व नौकरशाह और शिक्षाविद शक्ति सिन्हा का सोमवार को निधन हो गया। वह दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव भी रहे थे। हालांकि, उनकी मृत्यु की वजह का तत्काल पता नहीं चल पाया है। कई नेताओं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सिन्हा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रेस सचिव अजय सिंह ने ट्वीट किया, जीवन कितना क्षणभंगुर है। कल ही शक्ति सिन्हा जी से मुलाकात की और एक लंबी और समृद्ध बातचीत हुई। अब वह नहीं रहे। बेहद व्यथित। सिन्हा 1979 CIबैच के आईएएस अधिकारी थे। वह नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय (एनएमएमएल) के पूर्व निदेशक भी थे।

 

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने ट्वीट किया, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया पूर्व नौकरशाह और तीन मूर्ति में नेहरू मेमोरियल लाइब्रेरी एंड म्यूजियम के पूर्व निदेशक, शिक्षाविद और लेखक शक्ति सिन्हा के असामयिक निधन से स्तब्ध है। सिन्हा कुछ दिन पहले ही पीसीआई में हुई एक चर्चा में शामिल हुए थे। हम उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हैं।

Back to top button