हेडलाइन

किन्नर समुदाय के दो गुटों के बीच विवाद, जमकर चले लात घूंसे, विवाद के बाद थाने में किन्नरों का जमा मजमा..

बिलासपुर । न्यायधानी में किन्नर समुदाय के दो गुटों के बीच विवाद का मामला सामने आया है जहां एक गुट के लोग दूसरे गुट पर जमकर लात घूंसे चलाये। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाने पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिले के सिविल लाईन थाना इलाके में एक पिज्जा दुकान के पास किन्नर समुदाय के राजा किन्नर और रजिया किन्नर समुह के सदस्य एक दूसरे से भीड़ गये। बताया जा रहा है कि दोनांे गुटों के बीच काफी पहले से किसी न किसी विषय को लेकर आये दिन विवाद होता था और समुदाय के दोनों पक्षों के लोग एक दुसरे से वर्चस्व की लड़ाई लड़ते रहे हैं। इसी तरह देर रात भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के उपर जमकर लात घूंसे बरसा रहे हैं। घटना के बाद सिविल लाईन थाने में किन्नरों का मजमा लग गया। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे के उपर आरोप लगाते रहे।

Back to top button