हेडलाइन

8 लाख का ईनामी नक्सली ढेर: नक्सली चंद्रन्ना था डीवीसी मेंबर, कई मुठभेड़ों में रहा था शामिल, हथियार भी बरामद

बस्तर 8 फरवरी 2024। नक्सलियों के खिलाफ आपरेशंस में जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने मुठभेड़ में 8 लाख के ईनामी नक्सली को ढेर कर दिया है। दरअसल जवानों को दंतेवाड़ा एवं सुकमा के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थित की जानकारी मिली थी। सूचना पर डीआरजी(DRG), बस्तर फाइटर (BFR)एवं सीआरपीएफ 231 का यंग प्लाटून (CRPF YP)का संयुक्त बल नक्सल गस्त सर्च अभियान पर रवाना हुई। लगभग 16:30 बजे गोंदपल्ली,परलागट्टा एवं बड़ेपल्ली के बीच जंगल/पहाड़ी में पूर्व से घात लगाये माओवादियों की तरफ से पुलिस पार्टी पर जान से मारने एवं हथियार लूटने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गयी।

पुलिस बल द्वारा भी आत्मसुरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई। पुलिस की जबावी कार्यवाही से नक्सली जंगल/पहाड़ियों का आड़ लेकर भाग गये। मुठभेड़ पश्चचात घटनास्थल का सर्च करने पर घटना स्थल से 01पुरुष माओवादियों का शव, 01 नग देशी कट्टा, 04 नग राउण्ड, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद किया गया। मुठभेड़ में मारे गये माओवादियों की पहचान चन्द्रन्ना उर्फ सत्यम के तौर पर हुई है , जो वर्ष 2013 के पूर्व माड़ डिविजन का डीवीसी मेम्बर (DVCM)था एवं विगत वर्षों से दक्षिण बस्तर डिविजन के जगरगुंडा एरिया कमेटी में सक्रिय था। उक्त माओवादी पर छग शासन द्वारा 8 लाख रू ईनाम घोषित है।

Back to top button