बिग ब्रेकिंग

CG: पूर्व कांग्रेस विधायक का निधन: पूर्व विधायक व सीनियर लीडर रमेश वर्लयानी नहीं रहे….हार्ट अटैक के बाद चल रहा था इलाज, मुख्यमंत्री ने भी जताया दुख

रायपुर 19 दिसंबर 2021 छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रमेश वर्लयानी नहीं रहे। प्रदेश संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके रमेश वर्लयानी ने आज दोपहर अंतिम सांस ली। 2 दिन पहले ही उन्हें गंभीर हालत में रायपुर से दिल्ली भेजा गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। आज उनका निधन हो गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश वर्लयानी को आर्थिक मामलों का जानकार माना जाता है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई महत्वपूर्ण पदों और प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल चुके रमेश वर्लयानी की मौत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई शीर्ष नेताओं ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वह आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार थे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए कई मौके पर उनसे सलाह मशविरा किया करता था। ईश्वर उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

इधर कांग्रेस ने भी संगठन की तरफ से अपने वरिष्ठ नेता के निधन पर गहरा दुख जताया है। 2 दिन पहले रायपुर में उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया था।

Back to top button