हेल्थ / लाइफस्टाइल

क्या आपको भी आता है ऊंचाई से गिरने का सपना, जानें इसका मतलब….

रायपुर 04 नवंबर 2022: सपने की दुनिया में हम कुछ भी कर सकते है, किसी भी नई जगह की सैर कर सकते है, कुछ भी देख सकते है, ऐसे लोगो से मिल सकते है जिन्हें हमने पहले कहीं देखा ही नहीं हो। वहीं कुछ सपने ऐसे होते है जो हमें सोचने पर मजबूर कर देते है। कुछ सपने केवल पूर्वाभास के रूप में आते है जो कि मात्र चेतावनी नहीं होती बल्कि उस घटना का होना ही होता है। ऐसा सपना वो लोग देखते है जो मानसिक रूप से काफी तेज होते है, जो कि हर घटना का पूर्वानुमान कर सकते है। इनका होना तय होता है। दूसरी ओर सपने में कुछ ऐसी घटनाएं भी होती है जिनके बारे में कभी हमने सोचा भी नहीं होता है। ऐसे सपने हमारे भविष्य से जुड़े संकेत देते है। जिन्हें जानना जरूरी होता है क्योंकि यह एक चेतावनी की तरह हो सकते है जो कि आपको समय रहते अपनी गलती सुधारने के लिए दिखाई देते है ताकि आप उन घटनाओं से बच सके। वैसे ही कभी कभी आपने सपने में खुद को ऊँचाई से गिरते हुए देखा होगा, हवा में उड़ते हुए देखा होगा, खुद को पैरालाइज हुए देखा होगा, ऊंचाई से डरते देखा होगा। ज्यादातर ऊंचाई से गिरने के सपने बच्चों द्वारा देखे जाते है। हालांकि बड़ों में भी देखे जाते है। लेकिन आखिर इस तरह के सपनों का क्या मतलब होता है। तो आज हम आपके इन सपनों के मतलब बताएंगे। तो आइए जानते है….

सपने में ऊंचाई से गिरने का मतलब
जिस सपने में आप खुद को ऊंचाई से गिरते हुए देखते हैं तो आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आने की संभावना हो सकती है। ऐसे किसी भी सपने का अर्थ है कि आपको निकट भविष्य में किसी बड़ी विपत्ति का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे सपने से आर्थिक हानि के साथ स्वास्थ्य की भी क्षति हो सकती है इसलिए इस सपने को अच्छा नहीं माना जाता।

यदि सपने में देख लिया जोर से गिरना
इसके अलावा आप सपने में आसमान से कितनी तेजी से गिरे हैं, इसका भी अलग संकेत हो सकता है जैसे आकाश से तेजी से गिरने का सपना इस ओर इशारा करता है कि आप अपने जीवन में जल्द ही कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करेंगे। हालांकि यदि आप बेहद धीमी गति से गिरते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आप किसी विषय को लेकर विवेकपूर्ण तरीके से सोच रहे हैं और उस पर एक नए समाधान या अपनी जीवनशैली चुनने का निर्णय लेने के लिए तैयार हैं। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि आप जोर से गिरते हुए खुद को देखते हैं लेकिन इस दौरान तुरंत ही आपकी नींद खुले और आप जाग जाएं ऐसा सपना दर्शाता है कि आप सतर्क हैं और अपने आस-पास के लोगों पर भरोसा नहीं करते हैं।

ऊंचाई से अनजान जगह में गिरना
सपने में यदि आप खुद को ऊंचाई से गिरते देखते है तो ना ही यही एक अशुभ सपना है और ना ही शुभ। यह व्यक्ति की मानसिकता को दर्शाता है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार जब व्यक्ति खुद को ऊंचाई से गिरते पाता है फिर चाहे वह खाई में गिर रहा हो, बिल्डिंग से गिर रहा हो या हवाई जहाज से गिर रहा हो तो यह आपके अंदर चल रही परेशानी को दर्शाता है। यदि आप किसी बात से परेशान है या उस स्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे है। और आप में आत्मविश्वास की काफी कमी हो चुकी है तो इस तरह का सपना आपको दिखाई दे सकता है। आपको चाहिए कि खुद में आत्मविश्वास को बढ़ाएं और जिस परेशानी का सामना कर रहे है उसका हल निकालने की कोशिश करें।

सपने में छत से गिरने का मतलब
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप सपने में खुद को छत से गिरते हुए देखते हैं तो इसका मतलब यह है कि आपको आने वाले समय में शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जैसे जोड़ो के दर्द या एड़ियों में तकलीफ़ हो सकती है।

आसमान से गिरना
कई बार सपने में खुद को आसमान से नीचे गिरते हुए देखते हैं। यह इस बात का संकेत होता है कि आपके साथ भविष्य में कोई दुर्घटना हो सकती है। इसलिए सड़क पर निकलते वक्त पूरी सावधानी से गाड़ी चलाएं और दूसरी गाड़ियों से भी सतर्क रहें।

सपने में फिसलना
सपने में फिसलना धोखे को दर्शाता है। ऐसा सपना देखने वाले जातक को सतर्क हो जाना चाहिए क्योंकि यह शुभ सपना नहीं है। जसका अर्थ है कि निकट भविष्य में आपका कोई अपना या रिश्तेदार आपको धोखा दे सकता है। इसलिए किसी भी तरह का फैसला लेने से पहले, घर या वाहन खरीदने से पहले सही परामर्श लें व साइन करने से पहले कागजों को ठीक से पढ़ लें। यह सपना आपको आने वाले समय के प्रति आगाह करना चाहते है इसलिए इस बात का ख्याल रखें।

सपने में बच्चे को छत से गिरते हुए देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप सपने में किसी बच्चे को (सपने में छोटे बच्चे को देखना) छत से गिरते हुए देखते हैं तो इसका मतलब यह है कि आपको आने वाले समय में छोटी मगर परेशान करने वाली शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, घर के अन्य सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

पहाड़ से नीचे गिरना
नींद में सोते वक्त आप किसी पहाड़ या ऊंची चोटी से खुद को गिरते देख डर जाते हैं। पहाड़ से गिरने के पीछे एक संकेत छिपा होता है। यह इस बात की ओर इशारा करता है कि भविष्य में आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है या आपको दूसरी परेशानियां हो सकती हैं।

सपने में हवा में उड़ते देखना
नाम से ही मालूम होता है कि यह एक शुभ सपना है, सकारात्मक सपना है। जातक यदि सपने में खुद को हवा में उड़ते पाता है तो इसका अर्थ है कि आप आगे बढ़ना चाहते है। लेकिन आपके आस पास एक ऐसी चीज है जो आपको ऐसा करने से रोक रही है। यह आस पास के लोग भी हो सकते है तो आपका मन भी। इसलिए नकारात्मक विचारों से दूर रहे और आत्मसयन्त रहे।

सपने में खुद को पैरालाइज देखना
इस तरह का सपना वैसे तो काफी कम देखा जाता है लेकिन हाँ यह सपना आपके मन के बारे में दर्शाता है। जो जातक इस सपने को देख रहा है उसे अपने मन पर और लाइफ में एक तरह के नियंत्रण की आवश्यकता है। आप अपना नियंत्रण खो रहे है जो कि अच्छा नहीं है। इसकिये ख्याल रखें।

ऊंचाई से गिरने के डर का सपना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप अपने सपने में खुद को ऊंचाई से गिरने से डरते हुए देखते है तो इस सपने का मतलब है कि आप अपनी भावी योजनाओं को लेकर परेशान हैं तथा उन्हें अमल में लाने से डर रहे है। ऐसे में आपको आत्मविश्वास की बहुत आवश्यकता है।

Back to top button