हेल्थ / लाइफस्टाइल

राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर: सरकार ने दिया बड़ा झटका, रद्द होंगे लाखों राशन कार्ड!….

नई दिल्ली 09 नवंबर 2022: राशन कार्डधारकों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप भी राशन कार्डहोल्डर हैं तो जल्द ही आपका कार्ड भी रद्द होने वाला है। केंद्र सरकार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, देशभर में लाखों लोगों के राशन कार्ड को कैंसिल किया जाएगा। अब देश के लाखों लोगों को फ्री राशन की सुविधा नहीं मिलेगी।

सरकार ने कहा है कि देश में करीब 10 लाख लोग फर्जी तरीके से मुफ्त राशन योजना का फायदा उठा रहे हैं. इन सभी लोगों के राशन कार्ड रद्द कर दिए जाएंगे। करीब 10 लाख लोगों के राशन कार्ड चिन्हित किए गए हैं। ये कार्ड जल्द ही रद्द कर दिए जाएंगे। सरकार ने इनकी सूची तैयार की है।

आपको बता दें जिन भी लोगों का कार्ड फर्जी मिला है उन लोगों से सरकार की तरफ से वसूली भी की जाएगी। देशभर में इस समय करीब 80 करोड़ लोग फ्री राशन वाली सुविधा का फायदा ले रहे हैं। अपात्र राशन कार्ड धारकों को फ्री गेहूं, चावल और चने नहीं मिलेगा।

सरकार ने कहा है कि अपात्र लोगों की पूरी सूची डीलर को भेजी जाएगी। उसके बाद डीलर इन लोगों को राशन नहीं देंगे। डीलर नामों की पहचान कर ऐसे कार्डधारकों की रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भिजवाएंगे। इसके बाद उनके कार्ड रद्द कर दिए जाएंगे।

NFSA से मिली जानकारी के मुताबिक, जो भी कार्ड धारक इनकम टैक्स भरते हैं या फिर जिनके पास में 10 बीघा से ज्यादा जमीन है उन लोगों के नाम लिस्ट से काट दिए जाएंगे। ऐसे लोगों को फ्री राशन नहीं मिलेगा। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो फ्री राशन लेकर व्यापार करते हैं। ऐसे लोगों को भी चिंहित किया है। इन लोगों के कार्ड को भी कैंसिल किया जाएगा।

Back to top button