अध्यातम

Dream Meaning: दिवाली की रात ऐसे सपने देते हैं मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत, धनवान बनना तय; बस इस बात का रखें ध्यान…

रायपुर 20 अक्टूबर 2022: दीपावली का त्‍योहार धनदायक और सुख-सम्‍पत्ति प्रदान करने वाला है। मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होकर हम सबके ऊपर अपनी कृपा बरसाती हैं। उनकी शुभ दृष्टि मिलने पर हमारे सभी कष्‍ट दूर होने लगते हैं और हमें धन, वैभव के साथ ही ऐश्‍वर्य की प्राप्ति होती है। मान्‍यता है कि मां लक्ष्‍मी जब हमसे या फिर हमारे घर के अन्‍य लोगों पर प्रसन्‍न होती हैं तो वह किसी न किसी माध्‍यम से हमें संकेत देती हैं। चाहे वह शुभ शगुन हों या फिर किसी प्रकार के सपने। आइए हम आपको बताते हैं कि कौन से सपने आपको देते हैं मां लक्ष्‍मी के आगमन और धन वृद्धि का संकेत….

अगर सपने में गुलाब का फूल दिख जाए, तो समझ लें कि मां लक्ष्मी उस पर मेहरबान होने वाली हैं। मां लक्ष्मी ने उन्हें स्वंय दर्शन दिए हैं। माना जाता है कि मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल बेहद प्रिय है। ऐसे में सपने में गुलाब का आना व्यक्ति की इच्छा पूरी होने के संकेत देता है।

दिवाली की रात का स्वास्तिक का सपने में आना शुभ संकेत में शामिल है। इसे सपने में देखना परिवार में खुशहाली आने का संकेत देता है। परिवार के लोगों में सामंजस्य बनेगा और प्रेम में इजाफा होगा।

दिवाली की रात अगर आपको अपने कुलदेवता के दर्शन हो जाते हैं, तो समझ लें कि बहुत जल्द आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने वाली है। इसके अलावा ये अच्छी नौकरी मिलने या मनपसंद साथी मिलने की ओर भी संकेत करता है। सपने में कुलदेवता का आना आपको कार्यसिद्धि के संकेत देता है।

अगर आपको सपने में गेहूं और धान की फसल लहलहाती हुई दिखें तो यह बहुत ही अच्‍छा माना जाता है। इसका अर्थ है कि आने वाले वक्‍त में आपको जल्‍द ही धन की प्राप्ति होगी और आपको कहीं से फंसा हुआ पैसा भी प्राप्‍त हो सकता है। इस पैसे के मिलने से आपके कई काम आसानी से बन जाएंगे।

व्यापार और नौकरीपेशा लोगों को अगर सपने में कमल का फूल दिखाई देता है, तो इसे भी बहुत शुभ माना जाता है। सपने में कमल का फूल अपने हाथ में देखना बहुत शुभ है। इसका अर्थ है कि आपने धन अपने हाथ में ले रखा है। ये बड़े मुनाफे की ओर संकेत करता है। वहीं, नौकरी वालों के लिए ये पदोन्नति होने जैसा है।

सपने में गाय को उसके बछड़े के साथ देखना या फिर गाय को किसी को दुहते हुए देखना बहुत ही शुभफदायी माना जाता है। गाय का सपने में आना आपकी सुख समृद्धि और धन में वृद्धि की ओर संकेत करता है। गाय को दुहते हुए कोई सपने में देखे तो समझ लीजिए आपके घर में पैसों की बारिश होने वाली है।

दीवावली के शुभ मौके पर आपको सपने में अमृत कलश लिए धन्‍वन्‍तरि वैद्य नजए आएं तो यह बहुत ही अच्‍छा माना जाता है। इसका अर्थ है कि अगर आपके घर में कोई बीमार है तो जल्‍द ही उसके कष्‍ट दूर हो जाएंगे और आपके ऊपर मां लक्ष्‍मी की छत्रछाया रहेगी।

सपने में आपको कहीं से आभूषणों की प्राप्ति हो तो यह बहुत ही शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आपको जल्‍द ही कहीं से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। हो सकता है कि आप जिस काम को लेकर काफी समय से प्रयासरत थे, वह अब पूर्ण हो जाए।

अगर आपको सपने में किसी मंदिर के दर्शन होते हैं तो समझ लेना चाहिए आप जिस कार्य को करने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे थे, अब उसके फलित होने का वक्‍त आ गया है। सपने में मंदिर के दर्शन होने स्‍वयं देवदर्शन होने के समान हैं।

अगर किसी व्‍यक्ति को सपने में बड़े महल के दर्शन होते हैं तो उसको यह समझ लेना चाहिए कि अब उसके दिन बदलने वाले हैं और उसकी गरीबी दूर होने वाली है। कोई बड़ी डील उसके हाथ लग सकती है। या फिर कहीं से उसकी बड़ी मात्रा में पैसा हाथ लग सकता है।

Back to top button