ब्यूरोक्रेट्स

DSP की पिटाई पति ने कर दी : इंजीनियर पति के खिलाफ डीएसपी ने दर्ज करायी FIR….जुड़वां बच्चों से मिलने आया था और …..

भोपाल 10 मार्च 2022। DSP नेहा को पति (DSP was beaten up by husband) ने ही पीट दिया। पति के खिलाफ पुलिस मुख्यालय में पदस्थ डीएसपी नेहा पच्चीसिया( DSP Neha Pachisia) ने अपने इंजीनियर पति के खिलाफ सिकायत दर्ज करायी है। डीएसपी नेहा अपने पति से अलग रहती है, वो जबरदस्ती बंगले आये और फिर विवाद करने लगे,जिसके बाद पति ने धक्का देकर डीएसपी को गिरा दिया। हबीबगंज में डीएसपी ने अपने पति के खिलाफ मामला (FIR against engineer husband)दर्ज कराया है। डीएसपी चार इमली इलाके में रहती है, जबकि आरोपी पति अंशुल जोशी छोला मंदिर इलाके में रहते हैं। डीएसपी का आरोप है कि उसके पति नशे के आदी (DSP alleges that her husband is addicted)है, जबकि पति ने ऐसे आरोपों से इनकार किया है।

नेहा की तारीफ हमेशा बेहतर पुलिसिंग के लिए हुई है, नेहा को कोरोना काल में बेहतर काम के लिए सम्मानित भी कर चुके हैं। वहीं पुलिस विभाग की तरफ से भी उसे सम्मान मिल चुका है। महिलाओं की सुनवाई के लेकर गुना में बनाये हेल्प डेस्क की भी काफी तारीफ हुई थी। हालांकि गुना से ट्रांसफर होने पर उसके साथ विवाद भी जुड़ गया।

2021 में गुना से ट्रांसफर होने पर डीएसपी नेहा के फेसबुक (DSP Neha’s FacebooK)से एक पोस्ट ने बवाल मचा दिया था। उस पोस्ट में उसने सीधे आईजी पर ही निशाना साध दिया था। फेसबुक पर लिखा कि उसके दोषी आईजी हैं। हालांकि बाद में उस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। उधर डीएसपी नेहा ने अपनी सफाई में कहा था कि उसे बदनाम करने के लिए ये पोस्ट की गयी है।

 

Back to top button