टॉप स्टोरीज़

ट्रांसपोर्ट ऑफिसर के घर शिकायत के बाद EOW ने मारा छापा,….600 गुना से ज्यादा संपत्ति का हुआ खुलासा….

जबलपुर 18 अगस्त 2022 : मध्य प्रदेश के जबलपुर में आरटीओ संतोष पाल सिंह के घर पर ईओडब्लू ने छापेमारी की। अकूत संपत्ति देखकर अफसरों के होश उड़ गए। घर में ARTO साहब ने अपना निजी थियेटर तक बना रखा है। काली कमाई से थियेटर में लाल सीटें लगा रखी है। ARTO संतोष पाल सिंह के पास उसकी आमदनी से 650 गुना संपत्ति मिली।

मध्य प्रदेश में भ्रष्ट सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ लगातार छापेमारी जारी हैं। इसी कड़ी में जबलपुर में ईओडब्ल्यू ने ट्रांसपोर्ट ऑफिसर संतोष पॉल के घर छापेमारी की। छापेमारी में संतोष पाल धन कुबेर निकला क्योंकि यहां से आय से 600 गुना ज्यादा संपत्ति का खुलासा हुआ है।

दरअसल, ईओडब्ल्यू की छापामार कार्रवाई में संतोष के पास से 6 आलीशान मकान, 1 फार्म हाउस, दो कार और मोटर साइकिल बरामद हुई। और बताया जा रहा है कि यह सब सपंत्ति काली कमाई से अर्जित की गई है। अब तक की कार्यवाई में ईओडब्ल्यू ने 16 लाख कैश, सोने, चांदी के जेवर बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार संतोष पाल के 10 हजार वर्ग फुट में बने आलीशान घर को देखकर ईओडब्ल्यू की टीम हैरान भी रह गई। ईओडब्ल्यू को जांच के दौरान आरटीओ के पीपी कॉलोनी ग्वारीघाट में 1247 वर्गफीट के घर के दस्तावेज मिले हैं। इसी प्रकार शंकर शाह वार्ड में 1150 वर्ग फीट, शताब्दीपुरम (एमआरफोर रोड) पर 10 हजार वर्ग फीट के दो आवासीय भवन, कस्तूरबा गांधी वार्ड में 570 वर्ग फीट और गढ़ाफाटक में 771 वर्गफीट के घर के अलावा ग्राम दीखाखेड़ा, चरगवां रोड पर 1.4 एकड़ भूमि पर बने फार्म हाउस की जानकारी भी मिली है। बेसमेंट वाली तीन मंजिला घर में सारा सामान लग्जरी था। घर में लिफ्ट से लेकर महंगी शराब रखने की लकड़ी का केस, गार्डन, स्विमिंग पूल, झूमर, थिएटर और अन्य ऐसी चीजे घर पर दिखी।

बता दें कि कोर्ट के आदेश के बाद ईओडब्ल्यू ने संतोष के घर पर छापेमारी की। जिसके लिए स्पेशल कोर्ट ने जांच के आदेश दिए थे। संतोष के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की याचिका लगी थी। जिसके बाद अब संतोष पॉल और उनकी पत्नी रेखा पॉल की मुश्किल बढ़ सकती है।

कार्रवाई के दौरान संतोष पोल की पत्नी रेखा पाल घर में मौजूद नहीं थी। जिसके बाद टीम को आशंका है कि एआरटीओ संतोष पाल के द्वारा जरूरी दस्तावेज व समान कहीं भेज कर छिपा दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से संतोष को घर में पढ़ने वाले छापे की भनक लग चुकी थी। जिसके बाद संतोष ने कुछ लग्जरी सामान को दूसरी जगह शिफ्ट करना शुरू कर दिया था। इसलिए ईओडब्ल्यू की 30 सदस्यों की टीम को देर रात छापा मार कार्रवाई करनी पड़ी।

वहीं पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू ने कहा कि सर्चिग अभी जारी है। संपत्ति, दस्तावेज के जो भी साथ में लेंगे उनके आधार पर आरोपित की संपत्ति का आकलन किया जाएगा। साथ ही इसके संतोष पाल व और उनकी पत्नी रेखा पाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Back to top button