शिक्षक/कर्मचारी

सहायक शिक्षक फेडरेशन की कार्यकारिणी घोषित… कार्यकारी अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष 5-5 बनाये गये हैं… देखिये कार्यकारिणी में किसे मिली जगह… पूरी लिस्ट

रायपुर 26 अक्टूबर 2022। सहायक शिक्षक फेडरेशन की कार्यकारिणी घोषित हो गयी है। प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने 50 से ज्यादा कार्यकारिणी सदस्यों के नामों का ऐलान किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष 5 बनाये गये हैं, जबकि कार्यकारी अध्यक्ष भी 5 होंगे। टीम में ज्यादातर फेडरेशन के पुराने नेताओं को ही जगह दी गयी है। उपाध्यक्ष आदित्य गौरव साहू, रंजीत बनर्जी, पुरुषोत्तम झाड़ी, टिकेश्वर भोई और कृष्णा वर्मा को बनाया गया है। सभी संभाग से एक-एक प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे। आपको बता दें कि पिछली बार सहायक शिक्षक फेडरेशन की कार्यकारिणी में 100 के करीब सदस्य थे, लेकिन वो घटकर 53 रह गयी है।

वहीं कार्यकारी अध्यक्ष बसंत कौशिक, सीडी भट्ट, कौशल अवस्थी, सिराज बख्श और सुरजीत चौहान को बनाया गया है। सचिव इश्वर चंद्राकर, जबकि कोषाध्यक्ष छोटेलाल साहू, प्रांतीय महासचिव अश्वनी कुर्रे, संकीर्तिनंद, राजकुमार यादव व शेषनाथ पांडेय बनाये गये हैं।

प्रांतीय मीडिया प्रभारी राजू टंडन और सह प्रभारी दिलीप लहरें होंगे। प्रवक्ता हुलेश चंद्राकर, बलराम यादव, उमा पांडेय, आलोक त्रिवेदी, राजाराम पटेल, राजेश्वर लोनिया बनाये गये हैं। वहीं महामंत्री खिलेश्वरी शांडिल्य, रीता भगत, तरूण वैष्णव, देवराज खूंटे, अभिजीत तिवारी, राजेश प्रधान और रामनरेश अजगल्ले बनाये गये हैं।

देखिये पूरी कार्यकारिणी

Back to top button