शिक्षक/कर्मचारी

NOPRUF का राष्ट्रीय सम्मेलन 27 को दिल्ली में… 1 मई को राजधानी दिल्ली में जंगी प्रदर्शन की बनेगी रणनीति..OPS व NPS की राशि राज्यों को लौटाने की मांग

रायपुर 25 फरवरी 2023। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र दुबे ने बताया कि एन डी तिवारी भवन दिल्ली में सम्मेलन आयोजित की गई है। सम्मेलन में NOPRUF के राष्ट्रीय पदाधिकारी व प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे। राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र दुबे ने कहा कि सम्मेलन में पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग व जिन राज्यो में OPS बहाल किया गया है वहां के NPS में जमा राशि राज्य सरकार को वापस करने की मांग हेतु 1 मई मजदूर दिवस के दिन दिल्ली में आयोजित संसद मार्च को सफल बनाने हेतु रणनीति तैयार करेंगे। NOPRUF के संघर्ष के बाद छत्तीसगढ़,राजस्थान, पंजाब, झारखंड, हिमाचल प्रदेश राज्य में सरकारों द्वारा पुरानी पेंशन बहाल किया गया है,जिन राज्यों में OPS बहाली की गई है वहा के NOPRUF के पदाधिकारियों का राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मान किया जाएगा।

NOPRUF के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत जी लगातार विभिन्न राज्यों में जाकर पुरानी पेंशन का आवाज बुलंद करते हुए धरना प्रदर्शन में शामिल होते रहते है।2024 में लोक सभा चुनाव है अतः दिल्ली में केंद्र सरकार से पुरानी पेंशन का मांग पूरा कराने दिल्ली में 1 मई को संसद मार्च करेंगे।जिन राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल किया जा रहा है वहां के भी कर्मचारी संसद मार्च में शामिल होंगे। क्योंकि पेंशन बहाल करने वाले राज्य सरकारों द्वारा केंद्र सरकार व PFRDA से राज्यांश राशि का मांग किया गया पर केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण व PFRDA ने NSDL में जमा NPS राशि राज्य सरकार को वापस करने से इंकार कर दिया था, तथा उन्होंने कहा था कि कर्मचारियों का पैसा राज्य सरकार को वापस नही किया जा सकता।

NOPRUF का मांग है कि जिन राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल किया जा रहा है वहां के कर्मचारियों का NSDL में जमा लाभांश सहित राज्यांश राशि राज्य सरकार को तथा कर्मचारी अंशदान कर्मचारियों को वापस किया जावे। छत्तीसगढ़ से डॉ विष्णु शर्मा, बसंत चतुर्वेदी, लैलूंन भारद्वाज व अन्य पदाधिकारी राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे।

Back to top button