टेक्नोलॉजी बिज़नेस

OnePlus Pad Go की पहली सेल आज से , खरीदने से पहले देख लें ये बेस्ट ऑप्शन

20 अक्टूबर 2023|OnePlus Pad Go को वनप्लस ने हाल ही में लॉन्च किया था। यह कंपनी का सबसे सस्ता टैबलेट है। इससे पहले वनप्लस ने OnePlus Tablet को लॉन्च किया था। अगर आप इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि आज यानी 20 अक्टूबर से इसकी सेल शुरू हो गई है। इस सस्ते प्रीमियम टैबलेट में कंपनी ने कई सारे दमदार फीचर्स दिए हैं। वनप्लस पैड गो में यूजर्स को 11 इंच से बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। 

OnePlus Pad GO को आप आज से खरीद सकते हैं। इसे आप वनप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ साथ ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। आइए आपको इस टैबलेट के फीचर्स से लेकर प्राइस और ऑफर्स की डिटेल जानकारी देते हैं। 

OnePlus Pad Go की कीमत:
OnePlus Pad Go की सेल अमेजन और फ्लिपकार्ट पर आयोजित की गई है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी खरीदा जा सकेगा। इसके साथ ही वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर, रिलायंस, क्रोम आदि जैसे रिटेल पार्टनर्स के जरिए भी OnePlus Pad Go को उपलब्ध कराया गया है। कीमत की बात करें तो इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। यह वाई-फाई वेरिएंट की कीमत है। वहीं, इसकी वेरिएंट में LTE वर्जन की कीमत 21,999 रुपये है। 8 जीबी रैम और 256 जीबी LTE वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है।

OnePlus Pad GO के फीचर्स 

  1. OnePlus Pad GO में यूजर्स को 11.35 इंच की एमोलेड पैनल वाली डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले पैनल 2.4K रेजोल्यूशन के साथ आता है जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। 
  2. OnePlus Pad GO में कंपनी ने MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया है। 
  3. स्टोरेज के लिए इसमें 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। 
  4. इसके रियर पैनल में 8MP का कैमरा और फ्रंट में भी 8MP का कैमरा मिलता है। 
  5. OnePlus Pad GO को पॉवर देने के लिए इसमें 8000mAh की बैटरी मिलती है जिसमें 33 W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 

Back to top button