हेडलाइन

जयसिंह अग्रवाल के बंगले में रहेंगे पूर्व CM भूपेश बघेल, जेड प्लस सिक्योरिटी व ये सुविधाएं भी मिलेगी

रायपुर 10 दिसंबर 2023। नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण होते ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सीएम हाउस खाली करना होगा। नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वर्तमान में राज्य अतिथि गृह पहुना में निवास कर रहे हैं, वहीं भूपेश बघेल अपने नए निवास में 15 दिन के भीतर शिफ्टिंग कर सकते हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब जयसिंह अग्रवाल के बंगले में शिफ्ट होंगे। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि वास्तु और क्षेत्रफल की दृष्टि से पूर्व राजस्व मंत्री का बंगला उन्हें अलाट किया गया है। यह क्षेत्रफल की दृष्टि से भी बड़ा है।

जानकारी के मुताबिक भूपेश बघेल को पूर्व मुख्यमंत्री के नाते कई सुविधाएं मिलेगी, लिहाजा उनके प्रोटोकाल के हिसाब से बंगला अलाट किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री को प्रोटोकाल के मुताबिक जेड प्लस की सेक्योरिटी कायम रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री को नए बंगले के साथ-साथ दो ओएसडी, दो निजी सचिव और सुरक्षा के लिए छह जवान मिलेंगे।

नया रायपुर में भी सीएम हाउस तैयार

 नवा रायपुर में नया सीएम हाउस, मंत्रियों और अफसरों के बंगले तैयार हैं। हालांकि उसमें कब से मुख्यमंत्री रहेंगे ये अभी तय नहीं है। इधर, राजभवन का निर्माण तेजी से चल रहा है। 600 करोड़ के इस प्रोजेक्ट का निर्माण भाजपा सरकार के समय शुरू हुआ था और अब उसी के शासन में लोकार्पण का शिलालेख भी लगेगा। क्योंकि मुख्यमंत्री रहते भूपेश बघेल ने इस प्रोजेक्ट का लोकार्पण नहीं कर पाए। इसलिए नए सीएम हाउस में पहला प्रवेश भाजपा शासन के मुख्यमंत्री का होना तय है। माना जा रहा है कि नए साल जनवरी 2024 में नवा रायपुर में भव्य लोकार्पण समारोह होगा।पांच साल की कांग्रेस सरकार में जितने निर्माण का लोकार्पण हुआ, वे सभी कार्य रमन सरकार के कार्यकाल में शुरू हुए थे। इनमें से नवा रायपुर का प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।

Back to top button