हेडलाइन

लड़कियों में गैंगवार: बीच सड़क पर लड़कियों का दो ग्रुप भिड़ा, जमकर चले लात घूंसे, पटका-पटकी, अब पुलिस ने किया मामला दर्ज

बिलासपुर। लड़कियों के बीच हुई गैंगवार मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लड़कियों के दो गुट में मारपीट का वीडियो पिछले कई दिनों से VIRAL हो रहा था. ये वीडियो बिलासपुर  के रिवर व्यू का बताया जा रहा है, जहां लड़कियों के दो ग्रुप के बीच हुई मारपीट हुई थी। अब इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। संजना श्रीवास और चिंकी सिंह के ग्रुप के बीच विवाद हुआ था।

इस घटना में शामिल लड़कियों के एक ग्रुप ने पुलिस में शिकायत की है, जिसके आधार पर ये मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ताके मुताबिक । बीच-बचाव करने वाली लड़कियों ने लूटपाट भी की गयी है। दूसरे ग्रुप की लड़कियों ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाने की कोशिश की। इस दौरान एक युवती के पर्स और पैसे भी लूटने का आरोप है। पर्स में 10 हजार रुपए थे।

एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सिटी कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। मैसेज को लेकर विवाद शुरू हुआ और दोनों ग्रुप आपस में भिड़ गए। पुलिस ने इस मामले में दो लड़कियों के बयान दर्ज किये हैं। वहीं दूसरे ग्रुप की लड़कियों का पता नहीं चल सका है। वायरल वीडियो में लड़कियां एक दूसरे पर लात घूंसे बरसाते दिख रही है। आरोप है कि एक लड़की के पास चाकू भी था।

Back to top button