टॉप स्टोरीज़

ऐसी दुल्हन से तो भगवान बचाये!…शादी के तीसरे दिन लूटेरी दुल्हन हो गयी प्रेमी संग फरार…..साथ में लाखों कैश और गहने ले भागी…..प्रेमी को भाई बताकर शादी में साथ लायी थी…

उदयपुर 10 फरवरी 2022। लुटेरी दुल्हनों की इन दिनों ऐसी करतूत उजागर हो रही है कि अब दुल्हे भी शादी से घबराने लगे हैं कि ना जाने कब कौन दुल्हन लूटकर उन्हें फरार हो जाये। अब ताजा मामला राजस्थान के उदयपुर का है, जहां शादी के 3 दिन बाद ही दुल्हन लाखों कैश और ज्वेलरी लेकर ब्वायफ्रेंड संग फरार हो गयी। हैरान की बात ये है कि अपने ब्वायफ्रेंड को दुल्हन ने भाई बताया था और उसे शादी के बाद साथ लेकर आयी थी। हालांकि अब दुल्हन और उसका ब्वायफ्रेंड दोनों पुलिस की पकड़ में आ गया है।

दुल्हा एक मार्बल फैक्ट्री में सुपरवाइजर था। डेढ़ साल पहले दो महिलाओं ने उसे मध्यप्रदेश की पूजा से शादी के लिए मिलवाया था। कमलेश पूजा के घर पहुंचा और शादी की बात की तो पूजा चौधरी ने बताया कि पिता की मौत के बाद उस पर 3 लाख का कर्ज है, अगर वो पैसा देगा तो उसके साथ वो शादी कर लेगी। पूजा ने मां लक्ष्मी और प्रेमी अशोक को भाई बनाकर मिलवाया था। बात तय होने पर 1 दिसम्बर 2021 को शादी कर ली थी। कोर्ट में शादी भी रजिस्टर्ड करवाई थी। शादी के समय कमलेश ने पूजा को तीन लाख रुपए और ज्वेलरी दी थी।

3 लाख कर्जा चुकाने के बाद पूजा ने उससे शादी कर ली। शादी के तीसरे दिन पूजा ये कहकर ससुराल से चली गयी कि उसके चाचा की तबीयत खराब है। इस दौरान उसने कमलेश से एक लाख रूपये लिये और जेवहरात लेकर चली गयी। दो-तीन उसने जाने के बाद भी फोन पर बात की और फिर अचानक से फोन उठाना बंद कर दिया। जब दुल्हा कमलेश अपने ससुराल पहुंचा तो वहां ताला लटका था। जिसके बाद कमलेश ने थाने में इसकी शिकायत करायी। पुलिस ने पतासाजी करते हुए दुल्हन और उसके आशिक दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पूजा और उसके परिवार वाले इस तरह की वारदातें कर चुके हैं। पुलिस थाना परदेसीपुरा इंदौर में मामला दर्ज है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अशोक और पूजा दोनों एक ही गांव के है और प्रेमी-प्रेमिका है। दोनों साथ ही रहते हैं। कमलेश से शादी का समय आया तो अशोक ने अपने आप को पूजा का भाई बता दिया और शादी के बाद उदयपुर आ गया था। शादी के तीसरे ही दिन पूजा के घर से निकलते ही अशोक उसे मिला और इंदौर लेकर चला गया था। बताया जा रहा है कि फरार होने के बाद प्रेमी-प्रेमिका साथ में किराए पर कुछ दिन रहते और ठगी के बाद घर खाली कर चले जाते हैं।

 

 

Back to top button