टेक्नोलॉजी बिज़नेस

Airtel ग्राहकों के लिए खुशखबरी! कंपनी ने 5G सपोर्टेड फोन की लिस्‍ट जारी की, देखें सूची में आपका फोन है या नहीं…

नई दिल्ली 02 अक्टूबर 2022: Airtel 5G नेटवर्क पिछले महीने ही लॉन्च हो गया है। अब कई स्मार्टफोन पर इसका सपोर्ट भी मिलने लगा है। लेकन, अब OnePlus और Oppo के सभी 5G स्मार्टफोन्स पर Airtel 5G सर्विस को इस्तेमाल किया जा सकता है। एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है।

टेलीकॉम टॉक की एक रिपोर्ट के अनुसार, Airtel 5G को अब OnePlus और Oppo के सभी 5G स्मार्टफोन मॉडल पर यूज किया जा सकता है। हालांकि, दोनों में किसी स्मार्टफोन ब्रांड ने ऑफिशियली इसकी जानकारी नहीं दी है।

इसको लेकर एयरटेल ने भी घोषणा नहीं की है। लेकिन, रिपोर्ट में बताया गया है कि OnePlus और Oppo के सभी 5G स्मार्टफोन की लिस्ट उनकी वेबसाइट पर देखी जा सकती है। यानी अब इन कंपनियों के सभी 5G फोन पर एयरटेल 5G का आनंद लिया जा सकता है।
हाल में OnePlus के OnePlus 8, OnePlus 8T, OnePlus 8 Pro, OnePlus Nord 2 और OnePlus 9R को भी एयरटेल 5G का सपोर्ट मिल गया है।

रियलमी के इन फोन्स में कर सकते हैं इस्तेमाल
इस लिस्ट में सबसे ऊपर रियलमी का नाम है। एयरटेल की लिस्ट के मुताबिक रियलमी 9i 5G, रियलमी 8s 5G, रियलमी X7 Max 5G, रियलमी नार्जो 30 प्रो, रियलमी X7 प्रो 5G, रियलमी X50 प्रो, रियलमी GT 5G, रियलमी GT NEO2, रियलमी 9 5G, रियलमी 9 प्रो, Realme Narzo 30 5G, रियलमी 9 SE, Realme GT2, Realme Narzo 50 5G, Realme GT Neo 3T और Realme GT Neo 3T 150W आदि स्मार्टफोन में आप 5जी सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

OnePlus यूजर्स के लिए खुशखबरी
इसके अलावा OnePlus 9 Pro, OnePlus Nord CE OnePlus Nord, OnePlus 9, OnePlus Nord CE Lite 2, OnePlus 10R, OnePlus Nord CE 2, OnePlus 10 Pro 5G, OnePlus Nord 2T, OnePlus 10T, OnePlus 9RT, OnePlus 8, OnePlus 8T, OnePlus 8 Pro, OnePlus Nord 2 और OnePlus 9R पर Airtel के 5G NSA का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Oppo के सभी 5G डिवाइस पर Airtel 5G का सपोर्ट
Oppo के भी अब सभी 5G डिवाइस पर Airtel 5G का सपोर्ट मिलने लगा है. अब Oppo F19 Pro Plus, Oppo Reno5G Pro, Oppo Reno 6, Oppo Reno 6 Pro, Oppo A53s, Oppo A74, Oppo Reno 7 Pro 5G, Oppo F21 Pro 5G, Oppo Reno 7, Oppo Reno 8, Oppo Reno 8 Pro, Oppo K10 5G और Oppo F21s Pro 5G पर एयरटेल की 5G सर्विस यूज की जा सकती है।

Back to top button