टेक्नोलॉजी बिज़नेसमनोरंजन

कड़ाके की ठंड में दौड़ते-दौड़ते सड़क पर ही जम गया हिरण, फिर लोगों ने किया दिल जीतने वाला काम

वायरल वीडियो: भीषण बर्फबारी ने पूरे देश की हालत खराब कर दी है। कई इलाकों में पारा माइनस 45 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। वहीं, दुनिया का सबसे ऊंचा झरना नियाग्रा फॉल भी जम गया है। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं। वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि भीषण ठंड पड़ने की वजह से एक हिरण चलते-चलते सड़क पर ही जम गया। हालांकि, स्थानीयों की वजह से उसकी जान बच जाती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए हिरण के इस पुराने वीडियो को लेकर दावा किया गया है कि माइनस 56 डिग्री तापमान के कारण सर्दी इतनी थी कि एक हिरण सड़क पर ही जम गया। उसके मुंह पर भी बर्फ जम गई वायरल वीडियो कजाकिस्तान का बताया जा रहा है। वीडियो में दावा किया गया है कि माइनस -56 डिग्री में कड़ाके की ठंड में एक हिरण सड़क पर ही जमकर खड़ा हो गया। वीडियो में भी कुछ ऐसा ही दिख रहा है।

वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि एक हिरण जो कि सड़क पर खड़ा है। करीब से देखने पर पता चलता है कि वह बर्फ से जम गया है। बर्फ से जमे हिरण का वीडियो इंस्टाग्राम पर @memewalanews नामक यूजर्स की ओर से शेयर किया गया है। वीडियो में आगे देख सकते हैं कि जैसे ही हिरण का लोगों की आहट का पता चलता है वो भागता है। भागते वक्त उसके मुंह पर बर्फ जमी हुई नजर आ रही है।

https://www.instagram.com/reel/CX1IaJMoELM/?utm_source=ig_embed&ig_rid=79ffb6cc-62a7-4aca-9f36-5e1270dae18a

हिरण जैसे ही दौड़ कर कुछ दूर पहुंचा और जैसे ही रुका वो फिर से जम गया। वीडियो में कुछ लोग हिरण को पकड़कर उसके ऊपर जमे बर्फ को हटाते हुए भी दिखाया गया है। हिरण के शरीर पर भी बर्फ जमी हुई है। हैरानी की बात तो यह है कि पूरे मुंह पर बर्फ जमे होने के बाद भी हिरण जिंदा कैसे रहा। सांस कैसे ले रहा था।

हालांकि, भागने के बाद जब हिरण दोबारा रुका, तो फिर से फ्रीज हो गया। इसके बाद राहगीरों ने उसे दौड़कर पकड़ा और फिर उसके शरीर से जमे हुए बर्फ को निकाला। वीडियो में देखा जा सकता है कि हिरण की आंखें, कान और मुंह बर्फ से जमी हुई थी। ये वीडियो पुराना है और कजाकिस्तान का बताया जा रहा है। जिस वक्त हिरण की ये हालत हुई, तब देश में तापमान माइनस 56 डिग्री सेल्सियस था।

Back to top button