टॉप स्टोरीज़

ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी… अब मुफ्त में मिलेगा खाना…. जानिए कैसे….

नई दिल्ली 20 मार्च 2023 इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी ने रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। इंडियन रेलवे यात्रियों को ट्रेन में मुफ्त भोजन की सुविधा दे रही है। आमतौर पर आपके टिकट में मील का पैसा जोड़ लिया जाता है। लेकिन अब इंडियन रेलवे प्रीमियम ट्रेनों में फ्री मील की सुविधा देने जा रही है।


अब आपको ट्रेन में भोजन के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा। हालांकि ध्यान रहे ये सुविधा यात्रियों को ट्रेन लेट होने पर ही दी जाएगी। इसके शुल्क का भुगतान आईआरसीटीसी खुद करेगा।अक्सर ट्रेन लेट होने पर यात्रियों को भोजन की समस्या होती है। यही कारण है कि भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया है।

इसमें यात्रियों को समय के अनुसार ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर दिया जाएगा। यात्री समयानुसार किसी भी विकल्प का चयन कर सकेंगे। साथ ही यहां शाकाहारी व मांसीहारी दोनों का विकल्प होगा। ऐसे में अब ट्रेन लेट होने पर आपको निराश होने व खाने को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है। हालांकि यात्रियो को की बार इसके बारे में जानकारी नहीं होती है, जिससे आप वंचित रह जाते हैं। ऐसे में यहां आप इससे संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


आपको यहां खाने पीने की चीजों के साथ कोल्डड्रिंक और आइसक्रीम भी फ्री मिलेगी। मजाकिया अंदाज में कहें तो ट्रेन लेट होने पर यात्रियों की बल्ले बल्ले होने वाली है। खास बात तो यह है कि यहां, शाकाहारी व मांसाहारी भोजन का विकल्प मौजूद रहेगा। इसके लिए आपको एक भी रुपये का चार्ज नहीं देना होगा।


ट्रेन लेट होने पर ही मिलेगी ये सुविधा
ध्यान रहे फ्री भोजन की सुविधा ट्रेन लेट होने पर ही मिलेगी। यदि ट्रेन 2 घंटे या इससे ज्यादा लेट होती है तो आईआरसीटीसी यात्रियों के खाने का जिम्मा लेगा। वहीं आपको बता दें अधिकतर रेलवे स्टेशनों पर इंडियन रेलवे द्वारा यात्रियों के विश्राम की भी व्यवस्था की गई है। जहां ट्रेन लेट होने पर आप रूम बुक कर विश्राम भी कर सकते हैं।

इन ट्रेनों में मिलगी ये सुविधा
बता दें ये सुविधाएं केवल लंबी दूरी तय करने वाली दुरंतो, राजधानी, शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों के लिए ही लागू किया गया है। यदि इनमें से कोई भी ट्रेन समय पर अपने गंतव्य पर नहीं पहुंचती है, तो यात्रियों को फ्री भोजन दिया जाएगा। हालांकि इन ट्रेनों के लेट होने की संभावना बहुत कम होती है।
नाश्ते और खाने में मिलेंगी ये चीजें
यहां यात्रियों को समयानुसार नाश्ता, लंच और डिनर दिया जाएगा। नाश्ते की बात करें तो, आईआरसीटीसी द्वारा नाश्ते में चाय, कॉफी, ब्रेड पकौड़ा और कोल्ड्रिंक दिया जाता है, वहीं लंच में आप शाकाहारी या मांसाहारी के विकल्प का चयन कर सकते हैं। ठीक इसी प्रकार डिनर में वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन का ऑप्शन मौजूद रहता है।

Back to top button