मनोरंजनहेल्थ / लाइफस्टाइल

शादी से पहले फ्रैक्चर हो गया दूल्हे का पैर, तो घुटनों पर बैठ गई दुल्हन! लोगों ने कहा- ‘हमेशा बनी रहे जोड़ी’…

वायरल वीडियो: शादी से पहले दूल्हा और दुल्हन के घर पर कई सारे काम होते हैं और कई बार तो दूल्हे को घर के कामों को निपटाना पड़ता है। हालांकि, हर घर में यह कोशिश की जाती है कि दूल्हे को शादी के पहले कोई आंच न आए जिससे उसे शादी के दौरान कोई परेशानी का सामना करना पड़े। दूल्हे की जैसे हल्दी चढ़ जाती है तो वह कहीं भी नहीं निकलता, लेकिन अनहोनी का कुछ पता नहीं होता। अगर मुसीबत आनी है तो किसी भी परिस्थिति में आ सकती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। शादी से पहले दूल्हे संग एक दुर्घटना हो जाती है और पैर में फ्रैक्चर हो जाता है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो शादी के समय का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के ऐन पहले दूल्हे का पैर फ्रैक्चर हो जाता है। इसके बाद जयमाला के समय दुल्हन अपने दूल्हे के साथ जो काम करती है, उसने सबका दिल जीत लिया है। बता दें कि जैसे ही दूल्हे को हल्दी चढ़ाई जाती है। इसके बाद वह कहीं नहीं निकलता है। यह इसलिए भी किया जाता है कि दूल्हे के साथ कोई अनहोनी न हो। हालांकि, कब किसे क्या हो जाए, कुछ पता नहीं है।

https://www.instagram.com/reel/Cl-jkkrJkvL/?utm_source=ig_embed&ig_rid=8e145b21-b71f-4df5-aa80-c30fd76557ad

मुसीबत किसी भी परिस्थिति में आ सकती है। इस दूल्हे के साथ भी ऐसा ही हुआ। शादी से ऐन पहले दूल्हे के साथ एक दुर्घटना घट जाती है और उसका पैर फ्रैक्चर हो जाता है। हालांकि, पैर फ्रैक्चर होने के बाद भी शादी नहीं टलती है और उसी डेट पर शादी होती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा स्टेज पर अपनी दुल्हन के साथ है और ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा है। इस दौरान जयमाला की रस्म निभाई जानी है। जैसे ही जयमाला की रस्म शुरू होती है और दूल्हा खड़ा होता है, उसके पैर लड़खड़ाने लगते हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही उसके पैर लड़खड़ाने लगते हैं, दुल्हन अपने दूल्हे को सोफे पर बिठा देती है। इसके बाद दूल्हा सोफे पर बैठ जाता है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन अपने दूल्हे को सोफे पर बिठाकर उसी तरह जयमाला की रस्म को पूरा करती है। दूल्हा सोफे पर बैठे-बैठे ही वरमाला डालता है और दुल्हन अपने घुटनों के बल बैठ जाती है। अंत में दुल्हन भी अपने दूल्हे को वरमाला पहनाती है।

दूल्हा और दुल्हन का यह प्यार देखकर शादी में आए मेहमान बेहद ही इमोशनल हो गए और जोर-जोर से ताली बजाई। दूल्हे के प्रति दुल्हन का सपोर्ट देखकर सभी वाहवाही कर रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर tiyasonkar नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है और अब तक 83 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इतना ही नहीं, 12 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देख लिया और सैकड़ों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “वचन बोलने से पहले ही निभा दिया डियर आपने तो। आप दोनों हमेशा खुश रहिए।”

Back to top button