टॉप स्टोरीज़

दुल्हे के मामा की मौत : बारात से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त….8 घायल, तीन की हालत नाजुक..दुल्हन को विदा कर …

जशपुर 6 मर्ई 2022।शादी के जश्न में उस वक्त मातम पसर गया, जब एक बाराती गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में दुल्हे के मामा की मौत हो गयी, जबकि 8 अन्य बाराती गंभीर रूप से जख्मी हो गये। हादसा उस वक्त हुआ, जब शादी के बाद बारात छत्तीसगढ़ के जशपुर से झारखंड लौट रही थी। तेज रफ्तार बोलेरो इस दौरान रेलिंग तोड़ते हुए 40 फीट गहरी नदी में गिर गयी। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हास्पीटल में 3 की हालत गंभीर है। घटना लोदाम चौकी की बतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक झारखंड से कुछ लोग राजपुर गांव आये हुए थे। शादी के बाद सभी एक बोलेरो से लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम रूपसेरा के पास पुल पर बनी सीमेंट की रेलिंग को तोड़ते हुए बोलेरो कोक नदी में गिर गयी। हादसे के बाद इलाके में चीख पुकार मच गयी। हादसे में एक की मौत हो गयी, जबकि 8 घायल हो गये।

घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया, वहीं पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एक गाड़ी में दुल्हा-दुल्हन और दूसरी गाड़ी परिजन और रिश्तेदार बैठे थे। रिश्तेदारों वाली गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे की वजह ड्राइवर को गाड़ी चलाते वक्त नींद आना बताया जा रहा है।

Back to top button