पॉलिटिकल

हर-हर महादेव : किसान मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शाह, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम सहित भाजपा नेताओं ने पहली सोमवारी को भगवान शिव को किया जलाभिषेक… कोटेश्वर महादेव की पूजा की…

सावन प्रथम सोमवार : :…राष्ट्रीय मंत्री भाजपा किसान मोर्चा ,पूर्व विधायक ,जिला मंत्री संग bjp महिला मोर्चा ने कोटेश्वर महादेव का दर्शन कर प्रदेश के खुशहाली के लिये कामना ……वृक्षारोपण भी …..!

धमतरी 18 जुलाई 2022। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह एवं पूर्व विधायक श्रवण मरकाम के साथ महिला मोर्चा मंडल नगरी ने आज सावन के प्रथम सोमवार को कोटेश्वर महादेव का दर्शन कर पूजा अर्चना किया। साथ ही सभी ने मिलकर वृक्षारोपण भी किये ।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा जिला मंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमलता नागवंशी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के वरिष्ठ प्रतिमा देवांगन भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की वरिष्ठ रामेश्वरी साहू, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरीनेताम, महिला मोर्चा के जिला महामंत्री हेमलता यादव, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुलोचना साहू, मंडल मंत्री चेलेश्वरी साहू,पार्षद विनीता कोठारी, मुरारी यदु,चित्रांश नागवंशी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button