अध्यातम

10 JUNE का राशिफल: कर्क ,मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा भारी..रहना होगा सावधान….पढ़े आज का दिन कैसा रहेगा

मेष राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। अति उत्साही होने से बचें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा।

वृष राशि- संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। वस्त्रों एवं गहनों के प्रति रुझान बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखे। 

मिथुन राशि- आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। उच्च पद की प्राप्ति‍ हो सकती है। मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार की शुरुआत हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते है। वाहन सुख में कमी आएगी। तनाव से बचकर रहें।

कर्क राशि- शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सन्तान के स्वास्थ्‍य को लेकर चिन्तित रहेंगे। कार्यों में व्यवधान आएंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। यात्रा के योग हैं।

सिंह राशि- मन परेशान हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में भाग-दौड़ बढ़ सकती है। पिता का साथ मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिवार में आपसी मतभेद रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। खर्च बढ़ेंगे। रुके हुए धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

कन्या राशि- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि के साथ स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन अपनी भावनाओं को वश में रखें। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

तुला राशि- कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। फिलहाल आय में कमी एवं खर्च की स्थिति हो सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कर्म हो सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

Back to top button