अध्यातम

आज का राशिफल 12 सितंबर 2023: शिव और सर्वार्थसिद्धि योग का प्रभाव इन जातकों को देगा कामयाबी, करियर, कारोबार में होगी प्रगति

मेष राशि  मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। मि‍त्रों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। धन की प्राप्‍ति‍ होगी।

वृष राशि आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। जीवनसाथी से वैचारि‍क मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। भाई-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। क्रोध पर न‍यिंत्रण रखें।

मिथुन राशि  नकारात्मक विचारों से बचें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। खर्चों में वृद्धि होगी। संचित धन में कमी आ सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य की समस्या परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। माता के वैचारि‍क मतभेद हो सकते हैं।

कर्क राशि   वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु मन परेशान हो सकता है। क्रोध से बचें। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मित्रों का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक समस्याओं में कमी आएगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी योजना की फिर से शुरुआत हो सकती है, जिसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी आय में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। किसी बड़े लक्ष्य पर आपको फोकस बनाकर चलना होगा, तभी वह पूरा हो सकेगा। 

कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए व्यावसायिक मामलों में अच्छा रहने वाला है और आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका प्रमोशन होते होते रुक जाएगा। आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। 

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए भाग्य की दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। किसी बड़े लक्ष्य की तरफ तेजी से आप आगे बढ़ेंगे। परिजनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए  दिन अच्छा रहेगा। आप यदि किसी की मदद के लिए आगे आएंगे, तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिए लिहाज से थोड़ा कमजोर रहने वाला है। वृद्धजनों की सलाह से आप आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय में आप पर पूरा भरोसा रहेगा। किसी प्रकार के वाद विवाद में पड़ने से आपको बचना होगा और बड़ों की बात सुननी व समझनी होगी। धन संबन्धित समस्याओं से आसानी से बाहर निकाल पाएंगे। 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कार्य में पहल करने के लिए रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी और सामंजस्य का भाव आपके मन में बना रहेगा। कार्यक्षमता का लाभ मिलेगा। साझेदारी में किसी काम को करने की कोशिश  आपकी कामयाब रहेगी। जीवन में खुशी बनी रहेगी। आपको खान-पान पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो पेट संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है। 

मकर राशि– नौकरी करने वाले जातकों का आज अपने अधिकारियों से आपका तालमेल बिगड़ सकता है, इसीलिए फिर से कोशिश करके तालमेल बनाने की कोशिश करें, और अपने अधिकारियों का भरोसा जीतने की कोशिश करें. 

कुंभ राशि  मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। आय के साधन बनेंगे, परन्तु खर्च भी अधिक रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। तनाव से बचें।

मीन राशि आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु मन परेशान हो सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार में आपसी मेलजोल बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। बातचीत में वाणी में पर‍ न‍यिंत्रण रखें। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है।

Back to top button