अध्यातम

3 सितंबर का राशिफल : व्यापार में लाभ होगा,… जीवनसाथी के स्वास्थ्य का रखें ध्यान….जानें कैसी रहेगी आपकी राशि, पढ़ें राशिफल…

रायपुर 3 सितम्बर 2022 : दिन शनिवार, शनिवार का दिन भगवान शनि को समर्पित होता है।इस दिन भगवान शनि की पूजा करने से कुंडली से शनि दोष से मुक्ति मिलती है। हिंदू धर्म में शनिदेव को कर्म फल दाता कहा जाता है।

मेष राशि : आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कोई नया कार्य करने की सोच रहे हैं तो आज के लिए टाल दीजिये। बिजनेस में धन लाभ के आसार बन रहे हैं, लेकिन संभलकर चलने की जरूरत है। सही निर्णय आपको सफलता के शिखर पर पहुंचाएगा। आज के दिन स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी कम होगी। अच्छे फल सुनिश्चित करने के लिए और मानसिक तनाव को कम करने के लिये आज किसी धार्मिक स्थल पर कोई फल चढ़ाएं।

वृषभ राशि : आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। आज आपका कुछ नया करने का मन करेगा। इस राशि के डॉक्टर के लिए दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। आज आप कुछ समय माता-पिता के साथ व्यतीत करेंगे तो उन्हें अच्छा लगेगा। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिसे मिलने के लिए आप काफी समय से प्लान बना रहे थे। स्टूडेंट्स किसी नये पार्ट टाइम कोर्स में एडमिशन लेने का विचार कर सकते हैं। आज लाल रूमाल अपने साथ रखें, एकाग्रता बढ़ेगी।

मिथुन राशि : आज आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। फैमिली के साथ किसी एडवेंचरस प्लेस पर जा सकते है। नौकरी में तरक्की आज आपका दरवाजा खटखटा सकती है। आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। होटल रेस्टोरेंट के बिजनेस से जुड़े लोगों को आज आर्थिक लाभ होने के पूरे आसार हैं। वकीलों के लिए आज का दिन काफी अहम है किसी आपराधिक मुकदमें में कामयाबी मिलेगी। आज के दिन गाय को पालक खिलाएं, खुशियां मिलेंगी

कर्क राशि : आज सफलता आपके कदम चूमेगी। ऑफिस में आपके सामने कोई ऐसी परिस्थिति आ सकती है, जिसका फैसला आप ही को लेना पड़ेगा। आप अपनी समझ-बूझ से सब सुलझा लेंगे। वाहन चलाते समय आज ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के बिजनेसमैन को कारोबार में बड़ा मुनाफा होने की उम्मीद है। आज आप अपने एकाउंट्स को मनेटेन रखें । आज मंदिर में सफेद फूल चढ़ाएं।

सिंह राशि : लगातार काम आने से आप पर प्रेशर रहेगा,  पर आप बहुत जिम्मेदार हैं, अपना काम अच्छे से पूरा कर लेंगे। अगर किसी से थोड़ी-बहुत मदद लेनी पड़ें, तो ले सकते हैं। चाहें आप कितने ही बिजी क्यों न हो, शाम को बच्चों को समय देना ना भूलें। इस राशि के स्टूडेंट्स आज अपने समय का सदुपयोग करें। बिजनेस संबंधी चिंताओं पर आज थोड़ा विराम लगेगा। आज किसी भी काम की शुरुआत से पहले अपने ईष्ट देवता को प्रणाम करें।  

कन्या राशि : आज आपका सितारा बुलंद रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे, चाहें वो आपके ऑफिस का काम हो या आपका पर्सनल कोई घर का काम, सब में सफलता मिलेगी। आज विदेश से कोई खुशखबरी मिलेगी। आज आप क्रिएटिव रहेंगे। काम के लिए नए नए विचार आएंगे। आज आपके बच्चे अपने प्रोजेक्ट में आपसे हेल्प के लिए कह सकते हैं। सुबह उठने के बाद धरती माता को नमस्कार करें।

तुला राशि : आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आप उन लोगों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करें जो आपको चुनौती देते है और प्रोत्साहित करते हैं। अपनी योजनाओं पर परिवार वालों से चर्चा करें, फायदा होगा । इस राशि के लोग आज प्यार के मामले में लकी फील करेंगे। आज अपने मन की बात किसी से शेयर ना करें, आपकी समझदारी आपको मुसीबतों से दूर रखेंगी। भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाने से सारे बिगडे काम बनेंगे।

वृश्चिक राशि : आज जीवनसाथी से आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है। आज आपका वैवाहिक जीवन में खुशियों का समावेश रहेगा।  आज के दिन म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। आज दूसरों को देखकर काम करने में कोई जल्दीबाजी न करें। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन है| आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें, सफलता मिलेगी

धनु राशि : आज आपका दिन शानदार बीतेगा। आज आप कुछ अहम फैसले ले सकते है। इस राशि के लोग आज अपने बच्चों को विदेश भेजने के लिए विचार कर सकते हैं।अगर आप बिजनेस में कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से पुरानी किसी बात को लेकर अनबन खत्म हो सकती है। गणेश जी को मोदक  का भोग लगाने से आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

मकर राशि : आज आपको व्यापार में अचानक फायदा हो सकता है। आज आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा और मजबूत रहेगा। ऑफिस में आज आपके काम की सराहना होगी। आज अपनी बात बिना किसी झिझक के सबके सामने रखें। आज  परिवार के साथ कहीं डिनर पर जाने का प्लान बन सकता है। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा।  भगवान शंकर पर दूध चढ़ाने से आपके परिवार में खुशियां बरकरार रहेगी।

कुंभ राशि : आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। आज बच्चों के साथ मंदिर में जाने का प्लान बना सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही मुश्किलें आज खत्म होंगी।  इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को आज आगे बढ़ने का सुनहरा मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। अपनों से बड़ों को प्रणाम करें, सफलता आपको निश्चित प्राप्त होगी।

मीन राशि : आज आपका दिन बेहद खुशनुमा बीतेगा। इस राशि के मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिलने के चांस बन रहे है। बेरोजगारों को आज रोजगार मिल सकता है । आज अचानक से आपके घर कोई पुराना दोस्त आ सकता है। कारोबारियों के लिए दिन बेहतरीन है। आज बड़ी डील से बड़ा फायदा होगा  घर में खुशी का माहौल रहेगा। सूर्य को नमस्कार करें, परिवार में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

Back to top button