अध्यातम

10 JULY का राशिफल : इन राशि वालों को मिला सकता है प्रमोशन…जानिए आपका दिन कैसा रहेगा….

रायपुर 10 जुलाई 2022

मेष- कुछ भावनात्मक मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं। आज आपके लिए बेहतर होगा कि आप किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें। वरिष्ठों और सहकर्मियों से वांछित मदद मिलने में देरी हो सकती है। चीजों को नियंत्रण में लाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए, आप अपने वित्तीय कौशल का प्रदर्शन करेंगे और कमीशन के माध्यम से कुछ पैसे भी कमा सकते हैं। किसी यात्रा को टालना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और परिवार में किसी बुजुर्ग की सलाह उपयोगी साबित होगी।

वृष राशिफल- आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपसी विश्वास की मदद से आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। मेहनत का फल आपको जल्द ही मिलेगा। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खास खुशखबरी मिल सकती है। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा।

मिथुन राशि- मन परेशान रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद की स्‍थि‍ति‍यां बन सकती हैं। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कुटुम्ब-परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। धन का अभाव रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। यात्रा के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि- मानसिक शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

सिंह राशि- शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का साथ रहेगा। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में तरक्की के प्रशस्त होंगे। आय में सुधार आएगा। वाहन सुख म‍िलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। परिवार के साथ यात्रा, देशाटन पर जाना हो सकता है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।


कन्या- आज के दिन आप काम के प्रति काफी सक्रिय रहेंगे. कई दिनों से रुके हुए काम पूरे करने के बाद आज आप राहत की सांस लेंगे। आप जरूरतमंदों की हर संभव मदद करने की कोशिश करेंगे। इससे आपको भी फायदा होगा। आपका सकारात्मक व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा।


तुला- आज आपको आर्थिक लाभ होगा. आपके व्यवसाय में आश्चर्यजनक वृद्धि के संकेत हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। सीनियर्स से आपकी जान-पहचान बढ़ेगी। उन्नति होगी। क्रोध और उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। खराब सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। यदि आप व्यापार में हैं तो आपको अपनी गतिविधियों को बढ़ाना होगा।


वृश्चिक राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। यात्रा कष्टमय हो सकती है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। अनियोजित खर्चें बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। मीठे खानपान में रुचि रहेगी।

धनु राशि- आत्मविश्वास बहुत रहेगा। अति उत्साही होने से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।


मकर- आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं. लेकिन किसी जरूरी काम के चलते आपको योजना टालनी पड़ सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकता है। किसी काम में आपको बहुत भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी अजनबी की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है।


कुंभ- आज भूमि और भवन संबंधी कार्यों में तेजी आएगी. आपके काम में जीवनसाथी का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। लव लाइफ में तनाव हो सकता है। जोखिम न लें। भाइयों के सहयोग से सुख में वृद्धि होगी। आपका खर्च आपकी आय से अधिक होगा, अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें अन्यथा आप आर्थिक परेशानी में पड़ सकते हैं।


मीन राशि- दाम्पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। सन्तान की ओर सुखद समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

Back to top button