अध्यातम

18 JUNE का राशिफल : शनिवार के दिन इस राशिवालों के लिए रहेगा बहुत महत्वपूर्ण…कर्क,कन्या राशि वाले राशि सावधान….पढ़े आपका दिन कैसा होगा

रायपुर 17 जून 2022 वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 18 जून 2022 को शनिवार है आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष राशि- मन परेशान रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं सौन्दर्यीकरण पर खर्च बढ़ सकते हैं। सुखद समाचार म‍िलेगा। आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

वृष राशि- व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। व‍िवादों से बचें।

मिथुन राशि-़ संयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। आय में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। वाणी में सौम्यता तो रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।


कर्क दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में पूजा-पाठ, भजन, कीर्तन आदि का आयोजन हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को आज आप पूरा करेंगे। जीवनसाथी को कोई नई नौकरी प्राप्त हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके साथी को कोई अपनी बातों में फंसा सकता है। आप किसी नई योजना में भी निवेश करने की सोचेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको अपनी किसी पिछली की गई गलती के लिए पछतावा होगा


सिंह दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनो भरा रहेगा। आपको कोई नया काम हाथ लग सकता है, जिसके कारण आपके मन में कुछ उलझने बनी रहेंगी। आपके भाई के स्वास्थ्य में कोई शारिरीक कष्ट हो सकता है, जिसे लेकर आप भाग दौड़ में लगे रहेंगे। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दे, नहीं तो किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आपका कोई मित्र आपको यदि किसी बिजनेस के बारे में समझाएं, तो उस पर तुरंत निर्णय लेना नुकसानदायक रहेगा।


कन्या राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। संपत्ति के मामले में बड़े फैसले हो सकते हैं। कारोबार में धन लाभ होगा। जो बेरोजगार चल रहे हैं, उनके लिए नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। वे अवसर का लाभ उठा सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। इस दौरान किसी दोस्त से बिगड़े हुए रिश्ते भी सुधार सकते हैं। इस मुलाकात में पुरानी यादों को साझा कर सकते हैं। ध्यान आध्यात्म की तरफ रूझान बढ़ेगा। यात्रा पर जाने से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। नौकरी में तरक्की के योग हैं। अधिक परिश्रम करने से थकान महसूस करेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। यात्रा सुखद होगी। मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। पिता के कारोबार में सहयोग करेंगे। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। राजनीति से जुड़े लोग किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मेहनत से किये कार्यों में सफलता मिलेगी। दूसरों का समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। अपना निर्णय काफी सोच-समझकर लें। आपके फैसले से कई लोगों का भला हो सकता है। सोचे हुए सभी कार्य पूरे होंगे।

धनु राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। कृषि से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा होगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इस यात्रा से मानसिक रूप से शांति मिलेगी। अपनों के साथ अपनी पुरानी यादें साझा करेंगे, जिससे सुखद अनुभूति महसूस करेंगे। करियर की नई शुरुआत होने के योग बनेंगे। कसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। नए लोगों से मिलने से फायदा होगा।

मकर राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आय की तुलना व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, ये समस्याएं छोटी-छोटी होंगी, ऐसे में आप खुद को मानसिक रूप से शांत रखने का प्रयास करें। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। जो भी काम करें, मेहनत से करें, सफलता अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी के साथ बातचीत में थोड़ी नरमी बरतें। सूझ-बूझ से काम लेने से आर्थिक मसले हल होंगे।

कुम्भ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबारियों को लाभ मिलेगा। नौकरी में तरक्करी हो सकती है। उच्च अधिकारियों और सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। मेहनत से किये प्रयासों में सफलता हासिल होगी। नये लोगों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा और काम में सफलता मिलेगी। किसी पुराने दोस्त के मिलने से मन में उत्साह बना रहेगा, पुरानी यादें ताजा होंगी। व्यवहार में थोड़ा परिवर्तन जरूरी है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा पर जाने से बचें।

मीन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य में सफलता भी मिलेगी। कारोबारियों को धनलाभ होगा और आय के नए स्रोत मिलेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। कोई अनचाही समस्या सामने आ सकती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं। अपनी समस्या के समाधान के लिए दोस्तों से मदद मांग सकते हैं। दोस्तों से भरपूर मदद मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक आयोजन कर सकते हैं।

Back to top button