अध्यातम

22 JUNE का राशिफल : इन 4 राशिवालों को आज करना पड़ेगा परेशानी का सामना….मकर ,मिथुन वालों का पुराना काम बनेगा…जानिए आपका दिन कैसा होगा…

मेष- अचानक यात्रा करना थका देने वाला साबित होगा. ख़र्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें और ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें। ऐसे लोगों से बात करने और संपर्क बनाने के लिए अच्छा दिन है जिनसे आप कम ही मिलते हैं। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रति आपके प्रिय का प्यार वास्तव में बहुत गहरा है। ऐसे कार्य करें जो रचनात्मक प्रकृति के हों। यदि आप अपनी चीजों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो उनके खो जाने या चोरी हो जाने की संभावना है।

वृष राशिफल – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि के कलाकारों को आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है। आज जीवनसाथी से बात करने के बाद आप उन्हें कहीं घूमने ले जा सकते हैं। कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा, आयात-निर्यात में लाभ होगा। आज जंक फूड खाने से बचें। छोटे बच्चों को कलम उपहार में दें, काम में सफलता मिलेगी।


मिथुन राशि- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार की स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। परिश्रम अधिक रहेगा। यथानुरूप सफलता संदिग्ध है। आय में कठिनाइयां आ सकती हैं। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। मित्रों से भेंट होगी।

कर्क राशि- शैक्षिक कार्यों में रुचि रहेगी। उच्चशिक्षा के लिए विदेश गमन हो सकता है। किसी मित्र का भी सहयोग मिल सकता है। खर्च अधिक होंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन अशान्त रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। सन्तान को कष्ट होगा। तनाव वे बचें।

सिंह राशि –
आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन इस राशि के जातक आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार की स्थिति यतावत रहेगी। कठिन परिश्रम से सभी कार्य सफल होंगे और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा, अनावश्यक खर्च बढऩे से तनाव में रह सकते हैं। स्वास्थ्य की स्थिति कमजोर रहेगी। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। धर्म-ध्यान में रुचि बढ़ेगी। मांगलिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। परिवार में बड़ों का स्नेह व विश्वास प्राप्त होगा।

कन्या राशि -आज का राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिल सकता है, लेकिन फैसले सोच-समझकर लेने होंगे। सौदे संभलकर करें, अन्यथा किसी बड़े नुकसान की भी संभावना रहेगी। मित्रों से अच्छे संबंध रहेंगे और परिवार में हर्ष-उल्लास का वातावरण रहेगा। नौकरीपेशा वर्ग में उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे।


तुला राशि- संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा, परन्तु लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। पिता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। आय में कठिनाई आयेगी।

वृश्चिक राशि- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मसंयत रहें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। मीठे खानपान के प्रति रुझान हो सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी।

धनु राशि- मन परेशान हो सकता है। क्रोध से बचें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आय में कमी रहेगी, परन्तु खर्चों में भी कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी।


मकर- जिस काम का आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे वह आज पूरा होगा. इस राशि के इंजीनियरों की आर्थिक स्थिति आज पहले से बेहतर रहेगी। आज बड़ा भाई भी नया व्यवसाय शुरू करने में मदद कर सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज प्रमोशन भी मिल सकता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आज ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, गणेश जी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं, रुके हुए काम पूरे होंगे.


कुंभ – आज आराम करना जरूरी साबित होगा, क्योंकि हाल के दिनों में आप काफी मानसिक दबाव से गुजरे हैं. नई गतिविधियाँ और मनोरंजन आपको आराम करने में मदद करेंगे। आप किसी ऐसे सोर्स से पैसा कमा सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा भी नहीं होगा। घर में शांति और शांति का माहौल बनाए रखने के लिए सद्भाव से काम करें। प्यार का बुखार आपके सिर पर चढ़ने को तैयार है। उस का अनुभव करें।


मीन- आज आपको अपने जीवन साथी से सकारात्मक संकेत मिलेंगे. दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। आज आपके कंधों पर एक से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आज आप खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज के दिन प्रदूषण से दूर रहें, हो सके तो चेहरे पर कपड़ा पहनकर ही निकलें।

Back to top button