बिग ब्रेकिंग

CG-बड़ी घटना: ट्रेन से दो युवक नीचे गिरे, एक की हालत गंभीर, जम्मू कश्मीर से दिवाली की छुट्टी में लौट रहे थे घर

जांजगीर चांपा 10 नवंबर 2023। जांजगीर में बड़ा हादसा हो गया। चलती ट्रेन से दो युवक नीचे गिर गये। घटना में दोनों युवकों की हालत नाजुक हो गयी है। युवक का नाम दीपक कर्ष और रघुनाथ राठौर बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक दोनों युवक जम्मू कश्मीर से लौट रहे थे, इसी दौरान दोनों जांजगीर के कोटमी स्टेशन के पास ट्रेन से नीचे गिर गये।

जानकारी के मुताबिक रघुनाथ राठौर नाम का युवक जम्मू कश्मीर में काम करता है। वो खोखरा गांव का रहने वाला है। वहीं दूसरा युवक दीपक कर्ष ग्राम लखुर्री निवासी है। दोनों युवक ट्रेन से लौट रहे थे, इसी दौरान कोटमी स्टेशन के पास ट्रेन से उनका पैर फिसल गया और दोनों नीचे गिर पडे। इस घटना में रघुनाथ राठौर की हालत गंभीर बतायी जा रही है। उसे प्राथमिक इलाज के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। वहीं दूसरे युवक दीपक कर्ष का इलाज जांजगीर में ही चल रहा है।

Back to top button