अध्यातम

2 मई का राशिफल : इन राशि वालों को आज रहना होगा सतर्क वरना हो सकती है दिक्कत पढ़े आपकी राशि

मेष राशि
इस महीने जातक को ऐसे लोगों से लाभ होगा, जिनसे मिले कुछ ही समय हुआ है और साथ ही आमदनी के नए स्रोत उत्पन्न होंगे। वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। इस महीने पुराना निकट का मित्र आपसे संपर्क करेगा, जिससे भविष्य मे लाभ प्राप्त हो सकता है। रोड दुर्घटना हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। अनावश्यक चीजों मे धन व्यय होगा। जीवनसाथी का भरपूर प्यार और सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ में धन अधिक व्यय होने वाला है।

वृषभ राशि
इस महीने जातक को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। इस महीने किसी फेमस पर्सनालिटी से मिलने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। भाई-बहन के बीच आपसी टकराव हो सकता है। इस महीने अविवाहित जातक के लिए शादी का प्रस्ताव आएगा, जिससे घर का माहौल अच्छा रहेगा। लव लाइफ में पार्टनर जातक को गिफ्ट देंगे। लव लाइफ के लिए यह महीना खुशियों से भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ कही बाहर घूमने जा सकते है। वैवाहिक जीवन मे रोमांस बना रहेगा।

मिथुन राशि
यह महीना जातक को परिश्रम का फल देने वाला सिद्ध होगा। संचार माध्यम से कोई लाभदायक सूचना मिलेगी। महीने के अन्त में काम के बोझ के कारण थका हुआ महसूस करेंगे। इस महीने जातक के घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है, जिससे घर में पवित्रता रहेगी। प्यार के मामले में जोखिम लेना सही नहीं होगा।जातक के प्रयासों से रिश्ते में भावनात्मक संबंध रहेगा। महीने के मध्य मे परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान बनाएंगे।

कर्क राशि
यह महीना जातक का आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। पैसों के नए स्त्रोत बनेंगे। दोस्त आपको गलत रास्ता दिखा सकते हैं, सतर्क रहें। सरकारी कामों में उन्नति मिलेगी। भविष्य के लिए धन की बचत करेंगे। संतान सुख प्राप्त होगा। इस महीने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को अनदेखा ना करे, नहीं तो घर मे क्लेश का माहोल उत्पन्न रहेगा। साथी के साथ गलतफहमी हो सकती है। लाइफ पार्टनर के प्रति वफादार रहें। वैवाहिक जीवन मे उतार चढ़ाव बना रहेगा।

सिंह राशि
यह महीना जातक का सामान्य रहेगा। कार्य समय से पूरे होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। साज-सज्जा के समानों पर धन व्यय होगा। नौकरीपेशा जातको की उच्च पद अधिकारी के साथ वाद-विवाद हो सकता है, सतर्क रहें। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। घर-परिवार में जातक को चुनौती मध्य माह में जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है, जिसके कारण घर का माहोल रहेगा। माह के मध्य में जातक अनजाना डर महसूस कर सकते हैं ,सलाह दी जाती है की सूर्य भगवान को सुबह के समय ताम्बे की चम्मच मे घी से अर्ग दें। चिड़ियों को बाजरा डालें, मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में प्रेमी की किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। साथी के उदासीन रवैये से दुखी रहेंगे।

कन्या राशि
यह महीना आर्थिक रूप से जातक का अच्छा नहीं है। हानी के करण डिप्रेशन महसूस कर सकते हैं। जातक इस माह कुछ नए कार्य हाथ में लेंगे, किन्तु अच्छा प्रदर्शन नही कर पाएंगे। माह के अंत में एक नया उत्साह दिखाई देगा। परिवारिक विवाद सुलझाने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई मे अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रोफेशनल लाइफ सामान्य रहेगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर वाद-विवाद से बचें। रिश्ते में आपसी तनाव बना रहेगा। माता के मंदिर मे बुद्धवार के दिन लाल झंडा फहराएं।

तुला राशि
इस महीने जातक अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। नौकरीपेशा वर्ग कोई साइड व्यापार करने का प्लान बनाएंगे। किन्तु आलस्य हावी होने के कारण क्रियान्वित नहीं कर पाएंगे। इस महीने जातक पैसे जमा करने का प्रयास करेंगे। जल्दबाजी में फैसले लेने के कारण आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। माता या पिता के साथ वाद विवाद हो सकता है, जिससे मन उदास रहेगा। लव लाइफ में आपसी प्यार बढ़ेगा। अविवाहित जातक के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। जो जातक प्रेम संबंध है, वो शादी के बंधन मे बंध वैवाहिक जीवन की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि
यह महीना जातक का ऊर्जा से भरपूर रहेगा। अटके हुए कार्यों को आसानी से खत्म कर लेंगे। नया व्यापार करने के लिए समय उत्तम रहेगा, आकस्मिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। करियर को लेकर सजक रहेंगे। धन निवेश करने से पहले से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर ले। हनुमान जी को मंगलवार के दिन लाल फूल अर्पित करें। वैवाहिक जीवन में रोमांस बढ़ेगा। पार्टनर के साथ भरपूर समय व्यतीत होगा। प्रेमी से माह के अंत मे विवाद हो सकता है सतर्क रहे।

धनु राशि
यह महीना जातक के लिए लाभदायक सिद्ध होने वाला है। माह के शुरुवात से ही व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार मे शांतिमय वातावरण रहेगा। रिश्तेदारी से सुखद समाचार प्राप्त होगा। इस महीने जातक कुछ जरूरी निर्णय लेंगे जिससे भविष्य मे लाभदायक परिणाम प्राप्त होगा। इस महीने जातक अपने अच्छे मित्रों के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे, किन्तु सलाह दी जाती है की धन उधार देने से बचे। यह महीना पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा, किन्तु कम समय देने के कारण मन मुटाव हो सकता है। प्रेमी के द्वारा कोई उपहार प्राप्त कर सकते हैं।

मकर राशि
इस् महीने जातक् अनुभवी लोगो के साथ् अपना समय व्यतीत करेंगे। माह के मध्य मे अत्यधिक कार्य के कारण खुद को तनावग्रस्त महसूस कर सकते है। माह के अन्त में जातक को निकट का व्यक्ति धोका दे सकता है, जिसके कारण मन उदास रहेगा। वाहन खरीदने का योग है। कोई भी पेपर पर सिग्नेचर करने से पहले अच्छे से पढ़ लें और सोच-समझ कर निर्णय लें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा और माह के मध्य मे परिवार के साथ आकस्मिक यात्रा के योग है। जो जातक शादी करना चाहते हैं, उनका सपना इस महीने पूरा होगा। पार्टनर के साथ भविष्य की योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि
यह महीना जातक का शानदार व्यतीत होने वाला है। जो सपने जातक ने देखे हैं, इस महीने पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता प्राप्त होगी। जो जातक लंबे समय से नौकरी करने के इच्छुक हैं, उन्हें सफलता प्राप्त होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। नियमित रूप से व्यायाम करें और पूर्ण आहार लेने में लापरवाही ना बरतें। जातक अपनी लाइफ में कुछ सकारात्मक बदलाव करने की कोशिश करेंगे। कोई नया काम करने की प्लानिंग करेंगे। पार्टनर के साथ रोमांस करने का माहोल बनाएंगे।

मीन राशि
यह महीना जातक का भाग्योदय होने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी खरीदने के योग है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। माह के शुरुआत मे ही महत्वपूर्ण कार्य कर लेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर प्यार और सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में जातक के कार्य की काफी प्रसंशा होगी। संतान सुख प्राप्त होगा। महीने के अंत मे आकस्मिक धन लाभ होने के योग है। लव लाइफ के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। पार्टनर को किसी रोमांटिक स्थान पर घुमाने ले जा सकते हैं।

Back to top button