पॉलिटिकलहेडलाइन

BJP विधायक का भीषण एक्सीडेंट: 30 फीट गहरी खाई में गिरी भाजपा विधायक की कार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र 24 दिसंबर 2022: महाराष्ट्र के सतारा जिले से बीजेपी विधायक ए जयकुमार गोरे की कार के भीषण हादसे के शिकार होने की सूचना सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह विधायक की कार पुलसे गिरकर 30 फुट गड्ढे में जा गिरी। यह हादसा पुणे पंढरपुर रोड के पास हुआ है। बताया जा रहा है की कार में विधायक जयकुमार गोरे समेत कुल चार लोग सवार थे। हादसे में विधायक गोरे बुरी तरह से घायल हो गए हैं, उन्हें इलाज के लिए पुणे के रूबी प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया है, जबकि उनके बॉडीगार्ड और कार-ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए उनका इलाज भी एक प्राइवेट अस्पताल में जारी है।

जयकुमार के साथ गाड़ी में सवार 4 और लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अन्य घायलों को बारामती के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीजेपी विधायक पुणे से अपने गांव दहीवाड़ी जा रहे थे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े 3 बजे हुआ। पुलिस का मानना है कि चूंकि सुबह का समय था, हो सकता है ड्राइवर की आंख झपक गई हो, जिस वजह से गाड़ी पर उसका नियंत्रण नहीं रहा और फार्च्यूचर पुल की रेलिंग तोड़कर 30 फीट नीचे जा गिरी। भाजपा नेता जयकुमार गोरे सतारा जिले की मण विधानसभा सीट से 3 बार के विधायक हैं।

सतारा राष्ट्रवा​दी कांग्रेस पार्टी का गढ़ माना जाता है। लेकिन गोरे ने जिले की मण सीट पर 2009, 2014 और 2019 में लगातार जीत दर्ज की है। वह 2009 में निर्दलीय विधायक चुने गए थे, 2014 में कांग्रेस और 2019 के बीजेपी के टिकट पर जयकुमार गोरे ने मण असेंबली सीट से जीत की हैट्रिक लगाई। पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाने वाले विधायक गोरे को हाल ही में बीजेपी ने सतारा का जिलाध्यक्ष बनाया है और उन्हें राजनीतिक ताकत देने की कोशिश की है।

Back to top button