स्पोर्ट्स

वर्ल्ड कप 2023 : वर्ल्ड कप का एंथम सॉन्ग हुआ जारी , रणवीर सिंह के साथ धनश्री ने लगाई आग..

नई दिल्ली 20 सितंबर 2023। आज से ठीक 15 दिन बाद भारत में ‘क्रिकेट का महाकुंभ’ लगने वाला है। दुनियाभर की धुरंधर टीमें वर्ल्ड कप 2023 में हिस्सा लेने हिंदुस्तान आ रहे हैं। 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले मेगा इवेंट से पहले ICC ने वर्ल्ड कप 2023 का एंथम सॉन्ग लॉन्च कर दिया गया है। विश्व कप 2023 के एंथम सॉन्ग में बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता रणवीर सिंह और संगीतकार प्रीतम धूम मचा रहे हैं।

आगामी वर्ल्ड कप के थीम सांग का टाइटल ‘दिल जश्न बोले’ रखा गया है, जिसे बॉलीवुड के फेमस म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम चक्रवर्ती ने कंपोज किया है। वहीं इस गाने में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी नजर आएंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय टीम के प्रमुख स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा भी इस गाने में अपने डांस का तड़का लगाती हुई नजर आ सकती हैं।

अदाकार रणवीर सिंह और संगीतकार प्रीतम ने कहा
रणवीर सिंह ने विश्व कप 2023 के एंथम का हिस्सा बनाने पर आभार व्यक्ट किया. उन्होंने कहा, “आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए इस एंथम लॉन्च का हिस्सा बनना एक सम्मान की बात है. यह उस खेल का उत्सव है जिसे हम सभी प्यार करते हैं”.

वहीं संगीतकार प्रीतम ने गाना के जरिए से दुनिया भर के खेल प्रशंसकों को वर्ल्ड कप में भारत आने के लिए कहा. उन्होंने  कहा, “क्रिकेट भारत का सबसे बड़ा जुनून है और अब तक के सबसे बड़े विश्व कप के लिए ‘दिल जश्न बोले’ की रचना करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है”.

रणवीर सिंह ने कही ये बात 

थीम सॉन्ग के बारे में बोलते हुए सुपरस्टार रणवीर सिंह ने कहा कि स्टार स्पोर्ट्स परिवार के एक हिस्से और एक क्रिकेट फैंस के रूप में, आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए इस एंथम लॉन्च का हिस्सा बनना वास्तव में एक सम्मान की बात है। यह एक उत्सव है। वह खेल जिसे हम सभी पसंद करते हैं। 

प्रीतम ने दिया है संगीत 

प्रीतम ने कहा कि क्रिकेट भारत का सबसे बड़ा जुनून है और अब तक के सबसे बड़े विश्व कप के लिए ‘दिल जश्न बोले’ की रचना करना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। यह गाना सिर्फ 1.4 अरब भारतीय प्रशंसकों के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के भारत आने के लिए है और अब तक के सबसे बड़े उत्सव का हिस्सा बनें। वीडियो में क्रिकेट फैंस को अपनी तरफ आकर्षित करता है, जिसमें सभी फैंस की भावनाएं समाहित हैं। ट्रेन के अंदर वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भाग लेने वाले देशों के झंडे को दिखाया गया है।

Back to top button