मनोरंजन

‘मैं खुश नहीं हूं, शांति चाहिए’, 30 साल की मॉडल ने लगाई फांसी,…सुसाइड नोट में बयां किया दर्द….

मुंबईं 30 सितंबर 2022 : मायानगरी मुंबई कई सपनों को जोड़ती है तो कई सपने तोड़ती है। ग्लैमर वर्ल्ड की चकाचौंध भरी दुनिया में हर हंसते चेहरे के पीछे एक दर्द छिपा होता है। मुंबई से एक बार फिर शॉकिंग न्यूज सुनने को मिल रही है। एक मॉडल ने अपनी जान ले ली है। आत्महत्या से पहले मॉडल ने सुसाइड नोट में अपना दर्द बयां किया।

ग्लैमर की दुनिया से एक और बुरी खबर सामने आई हैं। मुंबई में 30 साल की एक मॉडल का शव होटल के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस को कमरे की तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मॉडल ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ही बताया। वर्सोवा पुलिस ने एडीआर के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मॉडल की आत्महत्या के बाद एक बार फिर मुंबई में हड़कंप मच गया है।

अपनी जीवन लीला समाप्त करने के पहले मॉडल ने सुसाइड नोट में अपना दर्द बयां किया था। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि मॉडल ने बुधवार शाम करीब 8 बजे होटल में चेक इन किया था, फिर रात के खाने का ऑर्डर दिया। इसके अगल दिन गुरुवार को जब होटल का वेटर रूम की बेल बजा रहा था तो किसी ने गेट नहीं खोला। उसने कई बार आवाज भी लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। वेटर ने इसकी जानकारी होटल मैनेजर को दी जिसके बाद मास्टर चाबी से रूम का दरवाजा खोला गया।

गेट खुलते ही होटल स्टाफ की आंखे फटी की फटी रह गईं, उन्होंने देखा कि मॉडल का शव फंके से लटका हुआ है। होटल रूम से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मॉडल ने अपनी मौत की वजह बताई। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या की वजह मॉडल का अपनी जिंदगी से खुश न होना है। हालांकि पुलिस दूसरे एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। मॉडल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Back to top button