पॉलिटिकलहेडलाइन

बीजेपी का मिशन बस्तर : भाजपा बस्तर में फिर जमीन मजबूत करने की तैयारी में जुटी… 21 से बस्तर में मिशन 2023 का होगा शंखनाद

रायपुर 19 सितंबर 2022। छत्तीसगढ़ में अब चुनावी सरगर्मियां बढ़ गयी है। नेताओं का दौरा लगातार चल रहा है। बीजेपी अब अपने जमीन को मजबूत करने में जुट गयी है। खासकर बस्तर और सरगुजा पर बीजेपी का बड़ा फोकस है। पिछले चुनाव में भाजपा को बस्तर और सरगुजा से बड़ा झटका लगा था, लिहाजा बीजेपी अब उन इलाकों पर बड़ा फोकस कर रही है, जहां से सत्ता की राह आसान हो सकती है। नये प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल मिशन बस्तर पर निकल रहे हैं।

21 सितंबर से अरूण साव और नारायण चंदेल पांच दिवसीय दौरे पर बस्तर संभाग रवाना होंगे। रवानगी के पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक 20 सितंबर को प्रदेश भाजपा कार्यालय में लेंगे। इसमें 54 विभिन्न पदाधिकारी और विभिन्न मोर्चों के और प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश को समिति के सदस्यों को बैठक में आमंत्रित किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष 21 सितंबर को हेलीकाप्टर से रायपुर से जगदलपुर पहुंचेंगे और शाम बस्तर जिला भाजपा की बैठक लेंगे। उसके बाद दूसरे दिन दंतेवाड़ा और सुकमा और बीजापुर जिला की बैठक लेने के लिए रवाना हो जाएंगे। वापसी में दोनों नेता सड़क मार्ग से कोंडागांव जिला एवं कांकेर जिला की बैठक लेंगे उसके बाद धमतरी में स्वागत कार्यक्रम के बाद रायपुर पहुंचेंगे।

Back to top button