हेडलाइन

CG NEWS : शिक्षक ट्रांसफर – फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव मिश्रा का भी हुआ तबादला… सरगुजा से जारी हुई शिक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट… देखिये…

सरगुजा 18 सितंबर 2022। शिक्षकों का जिलास्तरीय एक और ट्रांसफर आर्डर जारी हो गया है। सरगुजा जिले से जिलास्तरीय शिक्षक तबादला आदेश जारी हुआ। कलेक्टर कुंदन कुमार के आदेश पर जारी तबादला आदेश में 173 सहायक शिक्षकों के नाम हैं। खास बात ये है, कि सभी शिक्षकों का ट्रांसफर व्यक्तिगत तौर पर जारी जारी हुई है। सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष शिव मिश्रा का भी तबादला हुआ है।

शिव मिश्रा पहले मुख्यालय से 100 किलोमीटर दूर पदस्थ थे, लेकिन अब उन्हें मुख्यालय के करीब पोस्टिंग मिला है। उन्हें बतौली से उदयपुर में पोस्टिंग मिली है। इससे पहले उन्हें साल 2019 में ट्रांसफर के साथ बतौली भेजा गया था। देखिये सरगुजा का तबादला आदेश …

Back to top button