हेडलाइन

IAS ब्रेकिंग : IAS संजीव झा व तारन प्रकाश सिन्हा को संयुक्त सचिव मंत्रालय पदस्थ किया गया, मनोज सोनी भी मंत्रालय में विशेष सचिव, चुनाव आयोग ने हटाने का दिया था निर्देश

रायपुर 11 अक्टूबर 2023। चुनाव आयोग की तरफ से हटाये दो जिलों के कलेक्टर को मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं मनोज सोनी को विशेष सचिव मंत्रालय पदस्थ किया गया है। आपको बता दें बिलासपुर कलेक्टर संजीव कुमार झा, रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा और फूड विभाग के विशेष सचिव मनोज सोनी को चुनाव आयोग ने हटाने के आदेश दिए थे ।

चुनाव आयोग के निर्देश के बाद अब तारण प्रकाश सिन्हा और संजीव कुमार झा को संयुक्त सचिव मंत्रालय बनाया गया है। वहीं मनोज सोनी को विशेष सचिव मंत्रालय बनाया गया है।

Back to top button